प्रेमनगर में विशाल कलश यात्रा से 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की हुई शुरुआत

प्रेमनगर में विशाल कलश यात्रा से 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की हुई शुरुआत |
रिपोर्टर | मनीष सोनी snt news – मनुष्य में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण हेतु युग ऋषि वेद मूर्ति तपोनिष्ठ परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं परम वंदनीय माताजी भगवती देवी शर्मा के दिव्य एवं सूक्ष्म संरक्षण में ईश्वरीय योजना एवं हमारे ऋषि प्रणीत भारतीय संस्कृति के उत्थान तथा मां भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी राष्ट्र जागरण शक्ति संवर्धन हेतु 24 कुंडली राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा की शुरुआत नगर पंचायत प्रेम नगर में विशाल कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई ।

कलश यात्रा दुर्गाबाड़ी प्रेम नगर यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर बिरंची बाबा पहुंची ,वहां पूजा अर्चना के पश्चात नगर भ्रमण होते हुए मिडिल स्कूल के पास अटेम नदी से पूजा अर्चना एवं मां गंगा की आराधना करते हुए कलश में जल उठाया गया एवं मंगल गान तथा गायत्री मंत्र के उच्चारण एवं भजन के साथ कलश यात्रा का कार्यक्रम पूर्ण हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री भूलन सिंह मरावी जी भी शामिल हुए एवं कलश यात्रा में साथ चलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिए।

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज