Surguja News Today

उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा का अहमदाबाद में भव्य स्वागत….

उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा का अहमदाबाद में भव्य स्वागत….

सीसीआई के नेशनल चेयरमैन डॉ अनंत शर्मा ने कहा है कि उपभोक्ता अपने स्वयं के हित संरक्षण और सुरक्षा के लिए जागरूक बने तथा बाजार व्यवस्था में खरीदारी के दौरान सजग रहे ताकि उसके साथ धोखाधड़ी न हो तथा शोषण से बचाव होl डॉ शर्मा बीआईएस अहमदाबाद के मुख्यालय सभागार में सीसीआई व भारतीय मानक ब्यूरो के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उपभोक्ता संवाद कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थेl कार्यक्रम की अध्यक्षता बीआईएस के निदेशक व स्टेट हेड सुमित सेंगर ने की, विशिष्ट अतिथि सीसीआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रीति पंड्या थीl
डॉ शर्मा ने कहा कि सरकार ने कानूनी तौर पर उपभोक्ताओं के हितों का संरक्षण किया है और उपभोक्ता संरक्षण की व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाने सतत प्रयास हो रहे हैं अतः उपभोक्ता जागरूक बने और समस्या की स्थिति में कानूनी प्रावधानों के अनुरूप ठोस प्रयास करें ताकि उन्हें राहत मिले तथा संतुलित बाजार व्यवस्था कायम हो सकेl उन्होंने कहा कि उपभोक्ता कानून बनने के इतने वर्ष होने के बावजूद भी उपभोक्ता जागृति का प्रभावी प्रसार नहीं होने से समस्या बनी हुई है, अतः उपभोक्ताओं को जागरूक बनाने के लिए यह यात्रा आयोजित की जा रही है


बीआईएस के निदेशक एवं स्टेट हैड सुमित सेंगर ने भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा भारतीय उपभोक्ताओं के हित संरक्षण के लिए निर्धारित व्यवस्थाओं व राहतकारी प्रयासों की जानकारी दीl उन्होंने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो देश के उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता युक्त वस्तुएं उपलब्ध करवाने के लिए नीति निर्धारण करने व इनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक प्रयास कर रहा है और इस हेतु संकल्पबद्ध हैl
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रीति पंड्या ने कहा कि उपभोक्ता जागरूकता यात्रा देश में उपभोक्ता चेतना का संदेश प्रसारित करने में निकाली जा रही हैl उन्होंने विश्वास जताया कि यह यात्रा उपभोक्ता हित संरक्षण का प्रभावी संदेश देगीl
कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों का स्वागत सीसीआई के राष्ट्रीय सचिव विपुलभाई गुर्जर, सीसीआई प्रदेश अध्यक्ष बाबू भाई पटेल, बीआईएस के डिप्टी डायरेक्टर अजय चंदेल,  प्रोत्साहन अधिकारी संदीप चावड़ा, गुजरात प्रदेश के उपभोक्ता संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि रमेशभाई हिरानी, गोपालभाई धानका, सिराज भाई मंसूरी आदि ने माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ाकर, स्मृतिचिन्ह भेंट कर कियाl
कार्यक्रम में गुजरात उपभोक्ता मामलात विभाग के डिप्टी डायरेक्टर दीप दवे, लीगल मेट्रोलॉजी अहमदाबाद से हर्ष ठक्कर, सीसीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भरत भाई पटेल, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी निरंजन द्विवेदी, सीसीआई के ट्रस्टी एसडी सोलंकी, यात्रा समन्वय राकेश खंडेलवाल का भी माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ाकर, स्मृतिचिन्ह भेंटकर कर स्वागत कियाl आरंभ में मंगलाचरण  एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रजवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गयाl
उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी निरंजन द्विवेदी ने बताया कि देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 145 से अधिक प्रमुख शहरों से होते हुए यह यात्रा गुजरेगी और उपभोक्ता चेतना का संदेश देगीl
कार्यक्रम का संयोजन सीसीआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रीति पंड्या ने कियाl  संचालन बीआईएस के डिप्टी डायरेक्टर अजय चंदेल एवं प्रोत्साहन अधिकारी संदीप चावड़ा ने संयुक्त रूप से किया, अंत में सीसीआई के प्रदेश अध्यक्ष बाबूभाई पटेल ने आभार माना!

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज