सरगुजा पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल, 9 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला लुंड्रा थाना प्रभारी होंगे…….

सरगुजा पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल, 9 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला
अंबिकापुर।SHAIF FIRDOUSI – प्रशासनिक दृष्टिकोण से सरगुजा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थानों एवं इकाइयों में पदस्थ 9 अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से स्थानांतरित कर अग्रिम आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक प्रदीप जायसवाल को थाना प्रभारी गांधीनगर से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी लुण्ड्रा बनाया गया है, वहीं निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी को रक्षित केन्द्र अंबिकापुर से थाना प्रभारी गांधीनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप निरीक्षक संपत पोटाई को थाना अंबिकापुर से थाना प्रभारी लखनपुर पदस्थ किया गया है।


इसी क्रम में उप निरीक्षक रामनारायण पटेल को थाना प्रभारी लुण्ड्रा से चौकी प्रभारी रघुनाथपुर, उप निरीक्षक दिलीप दूबे को चौकी प्रभारी रघुनाथपुर से थाना गांधीनगर, तथा उप निरीक्षक नवल किशोर दूबे को थाना गांधीनगर से रक्षित केन्द्र अंबिकापुर भेजा गया है।
प्रधान आरक्षक 124 रामबचन को थाना कमलेश्वरपुर से थाना सीतापुर, प्रधान आरक्षक 136 रामजीत लकड़ा को रक्षित केन्द्र अंबिकापुर से थाना कमलेश्वरपुर, जबकि आरक्षक 617 संजीत मिरें को रक्षित केन्द्र अंबिकापुर से यातायात शाखा अंबिकापुर में पदस्थ किया गया है।
पुलिस विभाग के अनुसार यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं और आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज