खबर का असर – रिंग रोड मे खड़े भारी वाहनों पर सरगुजा पुलिस की कार्यवाही, मौक़े से हटाए गए भारी वाहन, चालकों को दी गई सख्त हिदायत

रिंग रोड मे खड़े भारी वाहनों पर सरगुजा पुलिस की कार्यवाही, मौक़े से हटाए गए भारी वाहन, चालकों को दी गई सख्त हिदायत।

:- बस स्टैंड सहायता केंद्र एवं यातायात पुलिस द्वारा मौक़े पर चलानी कार्यवाही करते हुए चालकों को रिंग रोड मे अपनी वाहन खड़ी ना करने दी गई कड़ी समझाईस।
:- बस एवं ट्रक चालकों को भारी वाहन ट्रांसपोर्टनगर मे खड़ी करने दी गई हिदायत ।


⏩ सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के दौरान जागरूकता के साथ साथ निरंतर सख्त कार्यवाही भी की जा रही हैं, सरगुजा पुलिस द्वारा दिनांक 03/01/26 कों रिंग रोड एवं आस पास के प्रमुख मार्गो मे यातायात के नियमो की अवहेलना कर भारी वाहनो को खड़ा करने वाले वाहन चालकों पर सख़्ती से कार्यवाही की गई, बस स्टैंड पुलिस सहायता केंद्र एवं यातायात पुलिस द्वारा मौक़े पर चालानी कार्यवाही भी की गई, सरगुजा पुलिस रिंग रोड मे भारी वाहनों को खड़ा करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर रही हैं।

⏩ सरगुजा पुलिस भारी वाहन चालकों से अपील करती हैं कि वे यातायात के नियमो का पालन करें, भारी वाहनों को रिंग रोड या प्रमुख भीतरी मार्गो मे खड़ी ना करें साथ ही बड़े वाहनों हेतु निर्धारित पार्किंग स्थल ट्रांसपोर्टनगर मे अपने भारी वाहनों को खड़ी करना सुनिश्चित करें , रिंग रोड मे भारी वाहन खड़ी होना पाये जाने पर पुलिस टीम द्वारा सख़्ती से कार्यवाही की जायगी, सरगुजा पुलिस की यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी ।

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज