
महुआ टिकरा पंचायत में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन ताल पारा की टिम रही विजेता
पिछले वर्ष खिलाड़ियों के साथ ग्रामीणों ने विधायक से मिनी स्टेडियम और ग्राउंड समतली करण कार्य कराए जाने की माँग की थी।
विधायक द्वारा खिलाड़ियों की माँग को गंभीरता से लेते हुए एक वर्ष के भीतर ही दोनों कार्य को पूर्ण करा कर फ़ाईनल मैच के अवसर पर दोनों कार्यो का किया लोकार्पण
रुपेश गुप्ता
प्रति वर्ष की भाँति इस महुआ टिकरा पंचायत में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया फाईनल मुक़ाबले में मुख्य अतिथि के रूप में छेत्रिय विधायक प्रबोध मिंज रहे शामिल इस आयोजन में 30 टीमो ने भाग लिया जिससे फाईनल मुकाबला बरगवा और ताल पारा के बीच खेला गया जिसमें ताल पारा के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए एकतरफा 5 गोल मार कर फाईनल मैच अपने नाम कर लिया इस टूर्नामेंट में मैंन आफ द मैच संतु को मिला वही बेस्ट गोल कीपर का अवार्ड आशीष केरकेट्टा और मैंन आफ द सीरीज ताल पारा के खिलाड़ी चन्द्रशेखर को दिया गया विजेता टीम को नगद राशि चालिस हजार नगद और शील्ड उपविजेता टीम को नगद बीस हजार और शील्ड दिया गया।

मंच को संबोधित करते हुए विधायक प्रबोध मिंज ने कहा दोनों टीमो ने बेहतर प्रदर्शन किया पर निश्चित रूप से एक टिम की हार और एक टिम की जीत होती है हराने वाले टिम को निराश होने की आवश्यकता नहीं क्योंकि हार के बाद ही कुछ सिख मिलती है और विजेता टिम को कहा गया की इस जीत से खिलाड़ियों को और बेहतर करने प्रेरणा मिलेगी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने की शुभकामनाएँ दी गई उन्होंने कहा की पिछले वर्ष भी यहाँ अतिथि बनने का अवसर मिला था खिलाड़ियों द्वारा मिनी स्टेडियम के साथ ग्राउंड का समतली करण करने की माँग कीया गया था मुझे ख़ुशी है की दोनों कार्य पूर्ण हो चुके है और आज इस टूर्नामेंट की माध्यम से दोनों का लोकार्पण भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर अजीत सिंह मीनू कुमार सिंग नोहर सिंग शशिशेखर सिह हरिभजन सिंग राजकुमार सिंग उर्मिला सिंग सेतकुमारी सिंगज़िलामति सिंग हरिभजन सिंग रामबिलाश सिंग सहित काफ़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और ग्रामीण जन उपस्थित थे।


Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









