सेफ्टी इंजीनियर्स के द्वारा आईएसआई एक्सीलेंस पुरस्कार कार्यक्रम 2025 की तिथि हुई तय

सेफ्टी इंजीनियर्स के द्वारा आईएसआई एक्सीलेंस पुरस्कार कार्यक्रम 2025 की तिथि हुई तय
रायपुर। इंस्टीट्यूशन ऑफ सेफ्टी इंजीनियर्स (इंडिया) द्वारा ISEI एक्सीलेंस प्रोग्राम 2025 का आयोजन 10 जनवरी 2026 (शनिवार) को सुबह 9:00 बजे से होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, वीआईपी रोड, रायपुर में किया जाएगा।
यह कार्यक्रम सुरक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के विशेषज्ञ, सेफ्टी प्रोफेशनल्स एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ सत्र, तकनीकी प्रस्तुतियाँ, विचार-विमर्श एवं ISEI एक्सीलेंस अवॉर्ड्स का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम सुरक्षित कार्य संस्कृति, हरित पर्यावरण एवं दुर्घटना रोकथाम को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। संस्था के सह-निदेशक डॉ.एम.एस.नवाज ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में दुर्घटना को रोकने, सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने और आपदा से संबंधित जोखिम को नियंत्रित करने में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए आईएसईआई उत्कृष्टता पुरस्कार से पुरस्कृत  किया जाएगा!साथ ही सुरक्षित यातायात पुलिस व स्वास्थ्य कर्मी व अग्नि एवं जीवन सुरक्षा व निमार्ण स्थल सुरक्षा व सफाई कर्मचारियों आदि को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया जाएगा उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष में एक बार आयोजित किया जाता!
चेयरमैन डॉ. एस. रामपुरी के द्वारा संस्था द्वारा विगत वर्षो में दुर्घटनाओं को रोकने और प्रकृति को बचाने में किये गए कार्यो को साझा किया जाएगा एवं इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए प्रतिष्ठित व्यक्ताओं के द्वारा सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण आदि के विषय में संवाद विचारों की आदत प्रदान की जाएगी !

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज