
सड़क सुरक्षा सप्ताह: भटगांव पुलिस ने निकाली हेलमेट जागरूकता बाइक रैली
सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ राजेश गुप्ता सूरजपुर
भैयाथान– सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सूरजपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार भटगांव पुलिस द्वारा 2 जनवरी को संयुक्त तत्वावधान में हेलमेट जागरूकता बाइक रैली निकाली गई, जिसका नेतृत्व भटगांव थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी ने किया। हेलमेट रैली की शुरुआत भटगांव थाना से शुरू हुई रैली भटगांव मुख्य मार्ग होते हुए पुनः थाना परिसर में समाप्त हुई। रैली में गणमान्य नागरिक शामिल हुए, जिन्होंने हेलमेट पहनकर और यातायात नियमों का पालन करते हुए आम लोगों को संदेश दिया। इस अवसर पर भटगांव थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी ने नागरिकों से अपील की कि मोटरसाइकिल से निकलते समय चालक और पीछे बैठने वाला व्यक्ति दोनों अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और अपने जीवन को सुरक्षित रखें। सड़क पर की गई एक छोटी सी लापरवाही भी जीवन को असुरक्षित बना सकती है। उन्होंने बताया कि अधिकांश मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं में मौत सिर में गंभीर चोट लगने के कारण होती है, जबकि हेलमेट पहनने से जान जाने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। चार पहिया वाहन चलाने के दौरान सीट बेल्ट अवश्य लगाए, वाहन चलाने के दौरान मोबाइल का प्रयोग न करें, शराब पीकर वाहन न चलाये। इस जागरूकता कार्यक्रम में भटगांव थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी सहित पूरी टीम उपस्थित रही।










