Surguja News Today

ग्राम पंचायत कोटेया रात्रि कालीन कबड्डी फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता

ग्राम पंचायत कोटेया रात्रि कालीन कबड्डी फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ! सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ता  सलका भटगांव मंडल के ग्राम पंचायत कोटेया में रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में भटगांव मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता पहुंचे जिसमें ग्राम पंचायत कोटेया मानपुर व चुनगडी खोखापारा के मध्य फाइनल मैच खेला गया जिसमें मैच काफी रोमांचक रहा हजारों की संख्या में मैच देखने ग्रामीण व माता बहनों द्वारा कबड्डी खेल का आंनद लिया गया जिसमें विजेता के रूप में ग्राम पंचायत कोटेया मानपुर रहा और उपविजेता चुनगडी खोखापारा की टीम रहा दोनों खिलाड़ीयों को मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि मैच काफी रोमांचक मुकाबले रहा आप दोनों टिम ने काफी संघर्षपूर्ण तरीके से खेला जिसमें विजेता कोटेया मानपुर और उपविजेता चुनगडी खोखापारा की टीम को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं आप निरंतर प्रयास जारी रखिए खेल में एक हारता है तो दूसरा जीतता है हमें जीवन में मायुस नहीं होना चाहिए मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने माननीय मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे फाइनल मैच में नहीं आ पाए रायपुर जाने के कारण लेकिन उन्होंने मुझे भेजा है !

और आपके लिए प्रथम पुरस्कार विजेता टीम को महिला बाल विकास समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी ने दिया है आपने जो विश्वास जता कर भारी मतों से विजय बनाया है निश्चित तौर पर आपके हर कार्य होंगे मंडल अध्यक्ष होने के नाते मुझे आप जरूर अवगत कराइयेगा आपका हर काम जो संभव हो सके उसे मैं कराउगा वहीं मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता के हाथों प्रथम पुरस्कार विजेता और उपविजेता टीम को नगद राशि व शील्ड देकर सम्मानित किया गया तथा मंडल अध्यक्ष के द्वारा भी नगद राशि देकर खिलाड़ीयों का उत्साह वर्धन किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता, सरपंच कलेश्वर सिंह, बूथ अध्यक्ष भृगु राजवाड़े, उपसरपंच भोलेनाथ राजवाड़े,युवा नेता मुनेश्वर राजवाड़े, चित्रपाल पैकरा, सुखलाल राजवाड़े , जितेन्द्र,राजु पांडव,जे पी राठोर,असलम, जगदीश, सुखदेव, नंदलाल, दीनदयाल, महामाया, भारत, रामकुमार, इंद्र पाल, हाकिम, देवलाल, रमेश,मोहरमनिया, टीम कप्तान दीपक सिंह,सहित कोटेया चुनगडी खोखापारा के खिलाड़ी व हजारों दर्शक उपस्थित थे।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज