
मंगारी धान प्रभारी द्वारा लिखित में पत्र देने के बाद खुला राष्ट्रीय राजमार्ग 43 जाम 1 घंटे आवागमन बंद रहा !
सरगुजा के मंगारी धान खरीदी केंद्र में कार्यरत आजाद सिंह को हटाने सरपंचों की अगुवाई में किसानों द्वारा लामबंद होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 43 मंगारी को दोपहर 1 बजे से जाम कर दिया गया था किसानों द्वारा कड़े रुख अपनाते हुए धान खरीदी केंद्र मंगारी में कार्यरत आजाद सिंह को पूर्ण रूप से हटाने अड़े रहे जहां 1 घंटे तक आवागमन पूरी तरह बंद रहा जहां बतौली तहसीलदार गोविंद सिन्हा नायब तहसील दार कृष्णा कंवर सीतापुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह अपनी टीम के साथ पहुंच आवागमन सुचारू कराया ।
आपको बता दें कि लंबे समय से आजाद सिंह पर अभद्रता का आरोप लगा सरपंचों की अगुवाई में किसान धान खरीदी केंद्र मंगारी से हटाने पर अड़े थे जहां ग्रामीणों की मांग पर आजाद सिंह को धान प्रभारी के पद से हटा दिया गया था लेकिन उन्हें धान खरीदी केंद्र में आना जाना व्यवस्था देखना भी लोगों को रास नहीं आया और अभद्रता का आरोप लगा फिर से आवागमन जाम कर दिया गया जहां प्रशानिक टीम द्वारा वर्तमान धान खरीदी प्रभारी से लिखित में पत्र लेकर किसानों को सौंपा गया साथ ही धान खरीदी में आजाद सिंह दिख गए तो कठोर करवाई करने आश्वासन भी दिया गया है










