Surguja News Today

लखनपुर सामुदायिक भवन में कांग्रेस का 140 वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

लखनपुर सामुदायिक भवन में कांग्रेस का 140 वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया

वोट और संविधान बचाने ली शपथ
सरगुजा लखनपुर इमरान अंसारी SNT NEWS
लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने   140 वा स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया। कांग्रेश प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सामुदायिक भवन लखनपुर 28 दिसंबर दिन रविवार को कांग्रेस के 140 वा स्थापना दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, BLA सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेसियों ने वोट और संविधान बचाने की शपथ ली। कांग्रेस के वक्ताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा त्याग और बलिदान की यात्रा निरन्तर देश की एकता और प्रगति के लिए समर्पित हैं।

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को बूथ लेबल में मजबूती प्रदान करने का कार्य करते हुए वोट और संविधान बचाने की लड़ाई जारी रहेगी। विशेष गहन पुनरीक्षण  (एस आई आर) के संबंध में समस्त विकासखंड के बीएलए से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं कांग्रेस कमेटी के द्वारा संकल्प लिया गया कि बाबा साहेब अंबेडकर के द्वारा रचित संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्य के रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे वह बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करेंगे और जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा और इतिहास को बताएंगे। मुख्य रूप से विक्रमादित्य सिंह देव ब्लॉक अध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता, अमित सिंह देव, वीरेंद्र सिंह देव ,रमेश जायसवाल, मुजीब खान, इरशाद खान , इमरान हुसैन मकसूद हुसैन मुकेश सिंह, अजहर राम चौधरी, जागरोपण यादव, राम सूजन द्विवेदी, अशफाक खान, बबलू माझावर ,रमेश साहू नंदलाल राजवाड़े व कांग्रेस के सभी सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज