Skip to main content

Surguja News Today

सनातन विरोधी भूपेश बघेल का पुतला फूंक भाजयुमो ने किया उग्र प्रदर्शन…

सनातन विरोधी भूपेश बघेल का पुतला फूंक भाजयुमो ने किया उग्र प्रदर्शन…
सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ता
कांग्रेस के नेता बघेल अपने पिता की भांति सनातन विरोध की परंपरा निभा रहे हैं- जिलाध्यक्ष देव गुप्ता

सूरजपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं सनातन विरोधी भूपेश बघेल का आज सूरजपुर सहित प्रदेश भर में पुतला दहन किया।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के आव्हान पर आज भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देव गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यालय सूरजपुर के अग्रसेन चौक में भारी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव का पुतला फूंक कर उग्र प्रदर्शन किया है।

इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा है कि सनातन धर्म का विरोध पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कई कांग्रेसी नेताओं ने किया है। भूपेश बघेल अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा एवं पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का विरोध कर रहे है इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को इनका विरोध करने का स्क्रीप्ट किसी ने दिया हो। उन्होंने कहा कि रामसेतु की जब बात आई तब कांग्रेसियों ने कहा कि यह काल्पनिक है, भगवान राम को कांग्रेसियों ने काल्पनिक कहा। राम मंदिर बनने और आमंत्रण मिलने के बाद भी गांधी-परिवार दर्शन करने नहीं गया।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि भूपेश कांग्रेस बघेल अपने पिता की भांति सनातन धर्म का अपमान और विरोध कर अपनी पारिवारिक परंपरा को निभा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने हमेशा चाहे वह श्रीराम जी का मंदिर हो या कृष्ण जन्म भूमि लगातार इसका विरोध और अपमान कर यह साबित किया है कि इनकी विचारधारा सनातन धर्म के विपरित है। आज कांग्रेस नेता हमारे साधु-संतों का अपमान कर रहे हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा का प्रवचन सुनने और शिव-भक्ति के लिए गाँव-गाँव, गली-गली में आबाल-वृद्ध नर-नारी उमड़ते हैं। ऐसे संतों का अपमान करना उन करोडों श्रद्धालुओं की आस्था पर चोट करना है। हमें गर्व है कि पूज्य श्री धीरेंद्र शास्त्री आज देश ही नहीं विदेशों में भी जाकर सनातन का ध्वज लहरा रहे हैं भगवान बागेश्वर धाम की महिमा बता रहे हैं। उन्होंने सनातन को जागृत करने का काम किया हैं।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि धर्मांतरण कराने वालों से दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें संरक्षण देने वाले को सनातन धर्म एवं हमारे साधु-संतो पर बोलने का अधिकार नही है और यही कांग्रेस पार्टी जो लगातार सनातन का विरोध करती है वे अब कुछ राज्यों तक ही सीमित हो गए है और वह दिन दूर नहीं जब यह देश कांग्रेस मुक्त हो जाएगा।

इस दौरान भाजयुमो के पूर्व प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य छोटू मुकेश साहू, महामंत्री रूपेंद्र कुशवाहा, किशन देवांगन, कैलाश गुप्ता, अशोक यादव, हरिनारायण, ज्ञान प्रकाश, सहीम अंसारी, दीक्षित वर्मा, राजकुमार यादव, जीतू मानिकपुरी, पप्पू साहू, रवीन्द्र विश्वकर्मा, राहुल जयसवाल, शशांक दुबे, विष्णु सोनी, विशाल गुप्ता, देव हलदार, सोनू साहू, दिलीप साहू, हेमंत बैगा, पटेल ठाकुर , बंटी ठाकुर, सुरेंद्र गुप्ता, आदर्श यादव,घनश्याम यादव ,विभु चतुर्वेदी ,राहुल यादव,सुशील विश्वकर्मा, हर्ष गुप्ता,संतोष मानिकपूरी, आदर्श यादव,ओमप्रकाश, नरसिंह,अमन जायसवाल, संजय मानिकपूरी ,राजू जायसवाल, रणजीत सिंह, जयप्रकाश यादव, प्रियेश गुप्ता, करण सोनवानी , राजेंद्र कुशवाहा, सूरज सिंह राजपूत ओपी सिंह, राजेश राजवाड़े, प्रकार गुप्ता, सानू साहू ,प्रिंस साहू ,अमन साहू ,संदीप साहू ,जितेंद्र शर्मा ,गौरव दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज