Breaking मित्तल राइस मिल सील कस्टम मिलिंग आदेश का किया गया उल्लंघन

कोटगगहना स्थित मित्तल राइस मिल सील
कस्टम मिलिंग आदेश का किया गया उल्लंघन

धान उठाव के बाद चावल जमा नहीं करने पर मित्तल राइस मिल पर कार्रवाई

बलरामपुर,27 दिसंबर 2028/ खाद्य एवं राजस्व विभाग के संयुक्त टीम के द्वारा विकासखंड राजपुर अंतर्गत ग्राम कोटगगहना स्थित में. मित्तल राईस मिल की जांच की गई।
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री चेतन बोरघरिया, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर श्री देवेंद्र प्रधान सहित टीम मौजूद रही।
मौके पर जांच में मित्तल राईस मिल का मुख्म द्वार ताला बंद पाया गया। आस-पास में मिल से संबंधित किसी भी व्यक्ति को उपस्थित नहीं पाया गया। मिल के संचालक से दूरभाष से बात करने का प्रयास किया गया, किन्तु मिल संचालक द्वारा फोन रिसिव नहीं किया गया। खाद्य अधिकारी ने बताया कि मिल द्वारा खरीदी वर्ष 2024-25 में 3320 क्विंटल धान का उठाव किया गया है, जिसकी अनुपातिक चावल 2246.64 क्विंटल होता है,
मिल द्वारा आज दिनांक तक जमा चावल की मात्रा निरंक है। इस प्रकार से राईस मिल द्वारा कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के प्रावधानों का उल्लंघन करने के कारण मिल को सील करने की कार्यवाही की गयी।

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज