Surguja News Today

अटल बिहारी वाजपेई की शताब्दी जयंती पर भव्य प्रतिमा का अनावरण नगर पंचायत प्रेम नगर में

अटल बिहारी वाजपेई की शताब्दी जयंती पर भव्य प्रतिमा का अनावरण नगर पंचायत प्रेम नगर में
रिपोर्टर = मनीष सोनी प्रेमनगर जिला सुरजपुर ( छत्तीसगढ़ )
प्रेमनगर = पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेय की शताब्दी जयंती के अवसर पर प्रेमनगर नगर पंचायत  अटल परिषद में उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुखमनिया जगत थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
नगर पंचायत सुखमनिया जगत ने कहा कि वह छत्तीसगढ़ को बनाने में उनकी अहम भूमिका रही वह राजनीतिक के साथ-साथ वैज्ञानिक भी थे। नगर पंचायत के पार्षद वीरेंद्र जायसवाल ने कहा कि अटल जी जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे भाजपा के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष 10 बार लोकसभा सांसद 2 बार राज्यसभा सांसद 3 बार देश के प्रधानमंत्री रहे।  व्यक्तित्व और कृतित्व शब्दों में बांद पाना सूर्य को दीपक दिखाने जैसा है। नगर पंचायत के पार्षद राजीव बंसल अपने संबोधन में कहां की अटल जी नेतृत्व में देश मे परमाणु शक्ति राष्ट्र बना। 1992 में पद्म भूषण, 1994 में सर्वश्रेष्ठ सांसद और बाद में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
अतिथियों का स्वागत पुष्प कुछ किया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत प्रेमनगर के अध्यक्ष सुखमनिया जागत  पार्षद वीरेंद्र जायसवाल राजीव बंसल धन सिंह बंजारा   झमन सिंह गणेश्वर सिंह सतनारायण सिंह लीलावती सिंह बसंती साहू उजीत राम जगत पूर्व पार्षद पूर्ण जायसवाल रामधारी साहू भारत सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष मिथिला बंजारा रामप्रताप साहू बबलू साहू सीएमओ दीपक एक्का अशोक साहू गणेश्वरी सिंह विनय सिंह तथा पार्षद गण एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण शाव ने भी जनता को संबोधित किया। यह कार्यक्रम प्रदेश के 115 नगरीय निकायों में एक साथ आयोजित किया गया। सफल संचालन रमेश जायसवाल ने तथा आभार प्रदर्शन सीएमओ दीपक एक्का के द्वारा किया गया।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज