Surguja News Today

केरजू समिति प्रबंधक ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त

Rupesh gupta सीतापुर केरजू समिति प्रबंधक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। अभी स्पष्ट नहीं हो पाया कि आखिर किन कारणों से समिति प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने ऐसा कदम उठाया लेकिन दबी जुबा में चर्चा बनी हुई है। की धान खरीदी का प्रेशर या दबाव के कारण समिति प्रबंधक ने ऐसा कदम उठाया होगा लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। मामला विवेचना में है सीतापुर पुलिस जांच में जुट गई है 

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राप्त जानकारी के अनुसार, समिति प्रबंधक बीती रात से ही मानसिक रूप से विचलित बताए जा रहे थे। ऐसी स्थिति निर्मित हो गई थी कि प्रबंधक दिनेश गुप्ता को रात में दोबारा समिति जाना पड़ा। वे रात करीब 1 बजे तक समिति में मौजूद रहे, जिसके बाद 1 से 1:30 बजे के बीच अपने घर लौटे।
घर लौटने के कुछ समय बाद ही उन्होंने आत्महत्या कर ली, जिससे उनकी जीवनलीला समाप्त हो गई।
बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन से जुड़ा मामला भी सामने आ रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर विवेचना जारी है। जैसे-जैसे जांच में नए तथ्य सामने आएंगे, आगे का खुलासा किया जाएगा। पढ़ते रहिए सरगुजा न्यूज टुडे

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज