Surguja News Today

महेशपुर मण्डल में धूमधाम से मनाया गया हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम

महेशपुर मण्डल में धूमधाम से मनाया गया हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम
(रिपोर्टर मनीष सोनी) प्रेमनगर – सूरजपुर जिले के सुदूर सरहदी क्षेत्र एवं विकास खंड प्रेमनगर के जनजाति बाहुल्य वनांचल क्षेत्र ग्राम  महेशपुर जहां आज भी लोगों से संपर्क करने के लिए नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में भी  हिन्दू  सम्मेलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।विदित हो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय स्तर पर संघ शताब्दी वर्ष पर विभिन्न प्रकार के उत्सव हो रहे हैं इसी तारतम्य में हिन्दू  सम्मेलन का आयोजन प्रेमनगर के वनांचल क्षेत्र एवं जनजाति वनवासी बंधुओं के बीच मंडल महेशपुर अंतर्गत सम्मिलित ग्राम (चितखई,महेशपुर,हरिहरपुर, रिझना बहर,एवं रामेश्वरनगर)के समस्त ग्रामवासी एवं सर्व हिंदू समाज  द्वारा महेशपुर के पंचायत भवन प्रांगण में हिन्दू सम्मेलन का कार्यक्रम आज दिनांक 24 दिसंबर 2025 को आयोजित किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम भारत माता के छाया चित्र में धूप,अगरबत्ती प्रज्वलित कर तथा उपस्थित सभी बंधुओं एवं मातृशक्तियों के द्वारा पुष्प अर्पित कर शुरुआत किया गया।मुख्य अतिथि श्रीमान प्रदीप झा जी, गांव के वरिष्ठ सियान (सरपंच के दादा जी) श्री सुखनंदन सिंह जी,एवं मातृशक्ति के रूप में अध्यक्षता करने वाली गांव की पनडाइन श्रीमती रूखमेन यादव जी के द्वारा किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों एवं वरिष्ठ जनों का स्वागत किया गया। इसके बाद गाँव के स्कूली बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, तत्पश्चात श्री बालकुमार राजवाड़े जी के द्वारा मां भारती की वंदना गीत गाया गया। सरगुजा की लोक सांस्कृतिक कर्मा नृत्य श्री रामदास एवं उनके टोली के द्वारा प्रस्तुत किया गया,श्री राम साय एवं जीवन लाल द्वारा शिवचर्चा के विषय में विचार रखा गया एवं सुखदेव यादव के द्वारा विरहा गीत गाया गया।नर्मदा राजवाड़े जी एवं उनकी टोली के द्वारा वाद्य यंत्रों के साथ मां भारती एवं भगवान श्री राम जी का भजन प्रस्तुत किया गया।इस प्रकार जनजातीय समुदाय एवं हिंदू सनातन धर्म की कई रूप कार्यक्रम में देखने को मिला।मुख्य वक्ता श्रीमान प्रदीप झा जी के द्वारा सभी लोगों को संगठित रहने एवं पञ्च परिवर्तन के विषय में उद्बोधन दिया गया ,उनके द्वारा बताया गया कि हमारी  संस्कृति और संस्कारों का संरक्षण होता रहे
और संघ भी इसी दृढता के साथ राष्ट्र के समूल  निर्माण में पंच परिवर्तन के क्रियान्वयन से देश के नवनिर्माण तथा समाज के परिवर्तन से देश के परिवर्तन  कि संकल्पना पंच परिवर्तन के विषय के रूप में समाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य बोध, स्व का भाव तथा कुटुम्ब प्रबोधन  को लोगों के बीच  अपनी विचारों से उपस्थित जनमानस को सरलतम शब्दों में समझाते हुये ,हिन्दू रिति, रिवाजों परम्पराओं को जीवन्त रखते हुए, समरसता के भाव से सशक्त समाज के उत्थान के लिए लोगों को जगने जगाने के लिए आह्वान  किये। ।अंत में भारत माता की आरती के पश्चात महाप्रसाद के रूप खिचड़ी का भोग सभी लोगों में वितरण कर सामाजिक समरसता एवं एकता का परिचय देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमान बली राम राजवाड़े जी ने किया।वरिष्ठ जनों के रूप में सर्व श्री फेकूराम, उमाशंकर साहू, महेंद्र कुमार यादव,रघुदास, प्रसादी राजवाड़े एवं अन्य तथा मातृ शक्ति के रूप में सर्व श्रीमती जानकी यादव, श्यामाबाई साहू,प्रमिला यादव, पारस मति,उर्मिला,ललिता, उमावती,ननकीबाई,कलावती,माहेश्वरी,बालकुमारी,देवकुमारी,हीरा,कुंती,फुलेश्वरी एवं अन्य उपस्थित रहे।सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में राजकुमार राजवाड़े, हेम साय राजवाड़े,मोहरलाल राजवाड़े, बाबू लाल,बसंत लाल यादव,कालीचरण ,रमेश साहू, शिवशंकर , छोटू सिंह हीरा एवं अन्य सभी ने सहयोग किया। कार्यक्रम में  श्री अरुण कुमार (विभाग समरसता संयोजक गतिविधि प्रमुख)श्री रामरतन साहू मंडल कार्यवाह प्रेमनगर भी उपस्थित रहे।अंत में मंडल पालक श्रवण कुमार साहू एवं संयोजक रामनारायण राजवाड़े जी के द्वारा आभार प्रकट किया गया।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज