Surguja News Today

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर परअटल परिसर का वर्चुअल लोकार्पण

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर परअटल परिसर का वर्चुअल लोकार्पण

(रुपेश गुप्ता)-सीतापुर-पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश भर में 115 स्थान पर अटल परिसर का वर्चुअल लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा किया गया इसी कड़ी में नगर पंचायत सीतापुर के अहारा तालाब के पास निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक रामकुमार टोप्पो के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए विधायक टोप्पो ने कहा की अटल जी युग पुरुष थे उनके आदर्शों पर हम लोगो को चलने की आवश्यकता है कभी गाँव के लोग पक्की सड़क पर चलने की सिर्फ़ कल्पना करते पर उनके बनाये इस योजना के चलते आज पहुँच विहीन गाँवो में भी पक्की सड़क का जाल बिछ चुका है।



नव निर्मित अटल परिसर में एक पेड़ माँ का नाम अभियान के तहत उपस्थित अतिथियों द्वारा पौधा रोपण किया गया साथ ही सभी गाँव के अटल चौक की साफ़ साफ़ई की गई सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन्म दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया।

कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल नेम लाल गुप्ता रोशन गुप्ता राजकुमार अग्रवाल अनेश्वर गुप्ता भगत सिंग पैंकरा तिरलोचन सदाव्रती मोती लाल गुप्ता बर्जेश मिश्रा सुनील गुप्ता निखिल सिंग इलू गुप्ता सीएमओ ओमप्रकाश तिवारी नगर पंचायत के सभी पार्षद और कर्मचारी सहित काफ़ी संख्या में गणमान्य नागरिक इस अवसर पर उपस्थित थे।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज