Surguja News Today

लंबे संघर्ष के बाद बिजली विभाग में 18 जेई का प्रमोशन, बने एई बिजली विभाग में खुशी की लहर

लंबे संघर्ष के बाद बिजली विभाग में 18 जेई का प्रमोशन, बने एई बिजली विभाग में खुशी की लहर,।
काफी लंबे समय से चली आ रही खींचतान और संघर्ष के बाद आखिरकार बिजली विभाग में 18 जूनियर इंजीनियर (JE) को असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के पद पर प्रमोशन दे दिया गया है। JE से AE बने अधिकारियों के प्रमोशन से विभाग में उत्साह और खुशी का माहौल है।
गौरतलब है कि सरगुजा न्यूज़ टुडे ने JE से AE प्रमोशन को लेकर लगातार प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की थीं, जिससे यह मुद्दा लगातार चर्चा में बना रहा।

आज विभाग द्वारा 18 जेई को एई के रूप में प्रमोशन दिए जाने के बाद इन खबरों पर मुहर लग गई है।
प्रमोशन मिलने के बाद अब अधिकारी पहले से अधिक ऊर्जा, जिम्मेदारी और सटीकता के साथ फील्ड में काम करेंगे। इसका सीधा फायदा न केवल उपभोक्ताओं को मिलेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर लिमिटेड (CSPCL) को भी कार्यक्षमता और बेहतर प्रबंधन के रूप में अतिरिक्त लाभ होगा।
बिजली विभाग के कर्मचारियों का मानना है कि इस निर्णय से विभागीय कार्यों में तेजी आएगी और ग्राउंड लेवल पर बिजली व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

प्रमोशन किए गए अधिकारियों के नाम

कृष्ण चंद्र जोशी
पूर्णिमा ठाकुर
आनंद सिंह करायत
मुकेश कुमार सिन्हा
सागर ताम्रकार
संजय कुमार पटेल
सुरजीत कुमार गुप्ता
विकास कुमार ओंटी
ठाकुर लखन सिंह
विकास कुंजाम
किशोर कुमार गुप्ता
अरुण मिंज
गजाधर प्रसाद सिदार
राजेंद्र प्रसाद सिंह
सरिता कुजूर
शारदा देवांगन
चंद्र कुमार बघेल
अलका जोशी

प्रमोशन उपरांत इन्हें एई की जिम्मेदारी सौंपी गई है

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज