Surguja News Today

भटगांव मंडल के पकनी चौक में भाजपा नेताओं का भव्य स्वागत, संगठनात्मक एकजुटता का प्रदर्शन

भटगांव मंडल के पकनी चौक में भाजपा नेताओं का भव्य स्वागत, संगठनात्मक एकजुटता का प्रदर्शन

सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ राजेश गुप्ता सूरजपुर
भैयाथान/भटगांव:– जिले भटगांव मंडल के पकनी चौक में भाजपा जिला प्रभारी शिवनाथ यादव, आदिवासी मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सतनारायण सिंह, जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, जिला महामंत्री अशोक सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नूतन विश्वास, जिला सूरजपुर आदिवासी मोर्चा अध्यक्ष अजय श्याम तथा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष देव गुप्ता का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।



कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य लवकेश पैकरा, युवा मोर्चा भटगांव अध्यक्ष राजू जायसवाल, मंडल कोषाध्यक्ष ओंकार सिंह सहित रणजीत सिंह, विकास राजवाड़े, भानु गिरि, श्याम सुंदर, दीपक शर्मा एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क को लेकर चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं में दिखे उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता की सराहना करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज