
नन्हे बच्चों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप
सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ता
दतिमा मोड़- भैयाथान विकासखण्ड के ग्राम राई प्राथमिक शाला जुनापारा में प्लस पोलियो अभियान के तहत रविवार को पोलियो दिवस पूरे उत्साह और सुव्यवस्थित ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के नन्हे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर जिले को पोलियो मुफ्त बनाये रखने के संकल्प को दोहराया गया। सुबह से ही अभिभावकों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली।
इस दौरान ग्राम पंचायत राई के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि अमीरसाय पैकरा ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर ‘दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार’ उपस्थित लोगों को पोस्टर का विमोचन भी किया तथा उन्होंने कहा कि जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को ‘दो बूंद जिंदगी की’ अवश्य पिलाएं। पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को बनाए रखने हेतु सभी का सहयोग आवश्यक है। हर बच्चे के स्वस्थ भविष्य के लिए आपका यह छोटा सा कदम महत्वपूर्ण है।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के आरएमए कमलेश तिवारी सहित मितानिन पार्वती देवांगन, अनिता पैकरा, गायत्री जायसवाल, बिंदेश्वरी सिंह उपस्थित रही।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









