Surguja News Today

सफलता की कहानी सीमित संसाधनों बीच बच्चों का भविष्य संवारने में लगे शिक्षक

सफलता की कहानी सीमित संसाधनों बीच बच्चों का भविष्य संवारने में लगे शिक्षक
रूपेश गुप्ता
सीतापुर-कैरियर कोचिंग सह मार्गदर्शन संस्थान की स्थापना को लगभग सात वर्ष पूर्ण हो चुका है इस संस्थान में सैनिक विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय जवाहर उत्कर्ष एवं प्रयास आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा हेतु बच्चों को सीमित संसाधनों के बीच तैयार किया जा रहा है अभाव फिर भी यहा अध्ययनरत रत छात्र छात्राएँ लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे है।

बेहतर प्रदर्शन के बावजूद शिक्षा विभाग उदासीन रवैया अगर ज़िम्मेदार अधिकारी इस और ध्यान दे और उचित व्यवस्था शिक्षकों को दें तो बच्चे और बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

इस संस्थान की शुरुआत 2018 में की गई एक वर्ष तक इस संस्थान में NEET,IIT,JEE,एवं PAT की तैयारी के साथ -साथ 10और 12 वी की निःशुल्क तैयारी भी कराया गया।

कैरियर कोचिंगं सह संस्थान में विकासखण्ड स्तर के चार शिक्षक रविशंकर गुप्ता,मग़लूब आलम,नीरज गुप्ता, श्रीमती तबस्सुम हसन इनके द्वारा बच्चों को विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी करायी जा रही है साथ ही इन शिक्षकों के द्वारा कोंचिंग मैं समय देने के पश्चात अपने अपने विद्यालय में जाकर बच्चों को पढ़ाया भी जाता है।

इस संस्थान की सफलता को देखते हुए प्रतिवर्ष इसमें अध्ययन हेतु हेतु काफ़ी संख्या में बच्चों के द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया जाता है पर सीमित संसाधनों एवं गुणवक्ता के दृष्टि से चयन परीक्षा के माध्यम से छात्रों को कोचिंग दिया जा रहा है महज़ एक कमरे में इस का संचालन सोमवार से शनिवार तक प्रातः 7बजे से 9.30 तक किया जाता है रविवार को अवकाश के दिन बच्चों का साप्ताहिक मूल्यांकन OMR SHEET प्रारूप द्वारा कराया जाता है जिससे बच्चों की मुख्य परीक्षा में गलती की संभावना कम हो जाता है और बच्चों के पढ़ाई के अस्तर के बारे में शिक्षक जान कर कमजोर बच्चों के ऊपर उनका फोकस बना रहता है।बच्चों की दक्षता बढ़ाने हेतु नीत नये प्रयास किए जा रहे है जिससे बच्चे प्रति वर्ष पूरे राज्य में अपना उच्चतम स्थान बनाये हुए है जो विकास खण्ड के लिए गौरव का विषय है।

इस संस्थान से सत्र 2020,2021 में प्रयास आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा में 56 विद्यार्थियों का चयन हुआ नवोदय  विद्यालय चयन परीक्षा के टॉप 10 में इस संस्थान के 7 छात्रों ने अपना स्थान बनाया
सत्र 2021-2022 में प्रयास आवासीय चयन परीक्षा में 70 विद्यार्थियों का चयन हुआ।जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में ज़िले द्वारा आबंटित कुल 40में से 20 छात्रों का चयन इसी संस्थान से अध्ययन रत छात्र छात्राओं का हुआ सैनिक विद्यालय में 4बच्चों का चयन साथ ही जवाहर उत्कर्ष चयन परीक्षा में जिला को आवंटित 11 सीटों में से सात विद्यार्थियों का चयन हुआ।
सत्र 2022-23 में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा ज़िले द्वारा आवंटित कुल 40में से 18 छात्रों का चयन जवाहर उत्कर्ष चयन परीक्षा में ज़िले को आवंटित 11 सीटों में से 5विद्यार्थियों का चयन।
सत्र 2023-24 में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में ज़िले कोआबंटित 40 सीटों में से 18 सीटों पर सीतापुर विकास खण्ड के बच्चों ने बाज़ी मारी वही गुहार उतर chayan परीक्षा में ज़िले को आवंटित 11 सीटों में से  6 विद्यार्थियों का चयन इसी संस्थानसे हुआ
सत्र 2024-25 जवाहर नवोदय विद्यालय हेतु  ज़िले के द्वारा कुल 40 सिटो को बड़ा कर 80 कर दिया गया जिसने भी विकास खण्ड के 29 बच्चों ने बाज़ी मार ली।

इस संस्थान में अपनी सेवा दे रहे शिक्षक रवि शंकर गुप्ता से चर्चा करने पर बताया गया की हम लोगो के द्वारा सीमित संसाधनों के बीच में इस संस्थान का संचालन किया जा रहा है जिस बिल्डिंग में इसका संचालन हो रहा है वह जनपद पंचायत का है जो काफ़ी जर्जर हो चुका है एक कमरे में जीतने बच्चे बैठ पा रहे है उनको की पढ़ना संभव हो पा रहा है समय पर साफ़ सफाई भी नहीं होता शौचालय की भी स्थिति ठीक नहीं है।साप्ताहिक परीक्षा के लिए बच्चों को प्राइवेट स्कूल में बुला कर उनका टेस्ट लिया जा रहा है बेहतर सुविधा के संचालन हेतु नई बिल्डिंग मिल जाये तो ग्रामीण छेत्र के ज़्यादा से ज़्यादा बच्चे यहाँ पढ़ पाते।अभी जगह के अभाव के कारण कम बच्चों को ही पढाना संभव हो पा रहा है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज