Surguja News Today

रज़ा यूनिटी फाउंडेशन का हिजाब विवाद को लेकर विरोध,बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से स्पष्ट रुख की मांग

रज़ा यूनिटी फाउंडेशन का हिजाब विवाद को लेकर विरोध,
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से स्पष्ट रुख की मांग

अम्बिकापुर सरगुजा महफूज हैदर SNT NEWS
हिजाब से जुड़े हालिया विवाद को लेकर रज़ा यूनिटी फाउंडेशन ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर गंभीर आपत्ति जताते हुए विरोध दर्ज कराया है। संगठन का कहना है कि हिजाब संविधान द्वारा प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता और व्यक्तिगत अधिकारों का अभिन्न हिस्सा है, जिस पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।

रज़ा यूनिटी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जो स्वयं को धर्मनिरपेक्षता का समर्थक बताते हैं, उन्हें इस संवेदनशील मुद्दे पर स्पष्ट और न्यायसंगत बयान देना चाहिए। हिजाब को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में मुस्लिम छात्राओं को जिस प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वह बेहद चिंताजनक है।



रज़ा यूनिटी फाउंडेशन महिला विंग की सदस्यों ने कहा कि हिजाब किसी पर थोपी गई परंपरा नहीं, बल्कि आस्था और व्यक्तिगत पसंद का विषय है। इसे शिक्षा या सार्वजनिक जीवन से जोड़कर भेदभाव का कारण बनाना संविधान की भावना के खिलाफ है।

रज़ा यूनिटी फाउंडेशन के सदस्यों एवं महिला विंग ने बिहार सरकार से मांग की है कि:

1. मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा महिला से माफ़ी मांगी जाए।


2. अल्पसंख्यक छात्राओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।


3. मुख्यमंत्री स्वयं इस मुद्दे पर स्पष्ट बयान देकर देश में सकारात्मक संदेश दें।
अंत में संगठन ने कहा कि यदि इस विषय पर सरकार की ओर से संवेदनशीलता और स्पष्टता नहीं दिखाई गई, तो रज़ा यूनिटी फाउंडेशन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपने विरोध को आगे भी जारी रखेगा।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज