Surguja News Today

महाविद्यालय सीतापुर की छात्रा अर्चना तिग्गा ने राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया महाविद्यालय का सम्मान

शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय सीतापुर की छात्रा अर्चना तिग्गा ने राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया महाविद्यालय का सम्मान


(रुपेश गुप्ता)
सीतापुर-महाविद्यालय की बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा सुश्री अर्चना तिग्गा ने उच्च शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तवा फेक इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. टोप्पो ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता अनुशासन, परिश्रम एवं सकारात्मक मार्गदर्शन का परिणाम है।
वहीं क्रीड़ा अधिकारी  धीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि अर्चना तिग्गा की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने छात्रा की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज