Surguja News Today

SITAPUR धान ख़रीदी केन्द्र में अव्यवस्था को लेकर किसानों ने उपतहसील और दो धान ख़रीदी केन्द्र के सामने किया प्रदर्शन

धान ख़रीदी केन्द्र में अव्यवस्था को लेकर किसानों ने उपतहसील और दो धान ख़रीदी केन्द्र के सामने किया प्रदर्शन

(रुपेश गुप्ता)
सीतापुर -धान ख़रीदी केन्द्र राजापुर और खड़गाँव में धान ख़रीदी को लेकर काफ़ी अवयस्था देखने को मील रहा है किसान काफ़ी परेशान है किसानों का रक़बा सुधार नहीं हो पा रहा है ख़रीदी केन्द्र में संसाधनों का अभाव बता किसानों को परेशान किया जा रहा है। जिन किसानों का रक़बा सुधार किया गया है उन्की जानकारी पोर्टल में दर्ज नहीं की जा रही है।टोकन काटने में भी कर्मचारियों द्वारा किसानों को परेशान कर ख़रीदी केन्द्र का चक्कर लगवाया जा रहा है।

समस्या को लेकर किसानों ने आज राजपुर उपतहसील कार्यालय के साथ दोनों ख़रीदी केन्द्र में लगभग तीन घंटे तक प्रदर्शन किया और प्रशासन के ख़िलाफ़ जम कर नारे बाज़ी की।

15 पंचायतो के किसानों ने आरोप लगाया की शासन की मंशा अनुरूप किसानों द्वारा सभी तरह की प्रक्रिया को पूरा किया गया उसके बावजूद भी ज़िला सहकारी समिति के पोर्टल में सुधार का संशोधन नहीं दिख राहा है जिससे किसान अपना धान नहीं बेच पा रहे है।समितियों द्वारा ख़रीदी केन्द्र में नियुक्त अधिकारियों द्वारा उनके पास  उपलब्ध सूची को भी किसानों को उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

किसानों के प्रदर्शन के बाद जागा प्रशासन तीन घंटे चले इस प्रदर्शन के बाद एस डी एम राम सिंग ठाकुर किसानों के बीच पहुँचे और उनकी समस्या सुनी किसानों को समझाईस देकर आ रही का जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया गया।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज