
जितेन्द्र गुप्ता बने जनपद पंचायत कर्मचारी संघ के ज़िला अध्यक्ष
(रुपेश गुप्ता)
सीतापुर-रायपुर जनपद कर्मचारी संघ के द्वारा बैठक आयोजित कर संघ के प्रांतीयअध्यक्ष बी आर साहू एवम् कार्यकारी अध्यक्ष संतोष सोनी सहित प्रदेश पदाधिकारीयो द्वारा सर्व सहमति से सीतापुर जनपद कार्यालय में पदस्थ जितेन्द्र कुमार सोनी को ज़िला अध्यक्ष चुना गया।
पूर्व में भी जितेन्द्र गुप्ता ज़िला अध्यक्ष का दायित्व सम्भाल चुके है उन्हें संघ में कार्य करने के अनुभव है जिस कारण पुनः संघ ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें दूसरी बार फिर से जिम्मेदारी दी सौंपी है।
नवनियुक्त अध्यक्ष ने संघ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की संघ ने मुझे पुनः बड़ी ज़िम्मेदारी दी है मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक संघ का कार्य करूँगा।
Post Views: 131










