Surguja News Today

40,700 ये जगह 41,200 धान की खरीदी किसानों को प्रति बोरा आधा किलो धान का चूना लगा रहे पढ़िए।
क्या कह रहे हैं किसान

धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, 41,200 kg धान की खरीदी, व्यवस्थागत खामियां उजागर
सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ता सलका
भैयाथान:– विकासखंड भैयाथान अंतर्गत संचालित धान खरीदी केंद्रों—अधिना, सलका, खोपा, बतरा, चन्द्रमेढ़ा एवं भैयाथान—का निरीक्षण सहकारिता सभापति राजू गुप्ता, कृषि समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह तथा जनपद सदस्य प्रतिनिधि गणपत पाटिल द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि किसानों से कुल 41,200 क्विंटल धान की खरीदी प्रति बोरी के मानक अनुसार की गई है। खरीदी की प्रगति संतोषजनक पाई गई, लेकिन व्यवस्थाओं में कुछ गंभीर कमियां भी सामने आईं।

हमाली का जिम्मा किसानों पर, बढ़ी परेशानी

निरीक्षण में सामने आया कि धान खरीदी केंद्रों पर हमाली (लोडिंग–अनलोडिंग) का कार्य किसानों को स्वयं करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें अनावश्यक श्रम और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति खरीदी केंद्रों की व्यवस्थागत कमजोरी को उजागर करती है।

तौल व खरीदी व्यवस्था का लिया जायजा

निरीक्षण दल ने तौल प्रक्रिया, खरीदी व्यवस्था एवं केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसानों की सुविधा सर्वोपरि रहे और खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि हमाली सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित की जाएं, ताकि धान खरीदी का कार्य सुचारु, पारदर्शी और समयबद्ध रूप से संचालित हो सके। निरीक्षण दल ने चेताया कि किसानों के हितों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज