
अम्बिकापुर एयरपोर्ट में संविदा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित
अम्बिकापुर 12 दिसम्बर 2025/ विमानतल संचालनालय, केपिटल कॉम्प्लेक्स, महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा अम्बिकापुर एयरपोर्ट के लिए स्वीकृत संविदा पदों पर भर्ती हेतु पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन केवल रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से 26 दिसम्बर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।
भर्ती के अंतर्गत निम्नलिखित पदों पर आवेदन लिए जा रहे हैंः-चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर -01 पद, संभावित वेतन ₹60,000, सहायक कार्यकारी-01 पद, संभावित वेतन ₹50,800, अकाउंटेंट -01 पद, संभावित वेतन ₹23,350, सहायक ग्रेड-3 -01 पद, संभावित वेतन ₹18,000 उपरोक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और विस्तृत जानकारी शासन की वेबसाइट https://surguja.gov.in और अम्बिकापुर एयरपोर्ट के सूचना पटल पर उपलब्ध है।
इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में 26 दिसम्बर 2025 शाम 05ः00 बजे तक नोडल अधिकारी, मां महामाया एयरपोर्ट, दरिमा, अम्बिकापुर, जिला-सरगुजा (छ.ग.), पिनकोड-497001 पर भेज सकते हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन अस्वीकार किए जाएंगे।










