
चंद्रोदय स्कूल की छात्रा ने बनाई स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक गुम होने पर अपनों को बताएगी लोकेशन
राह में पड़ने वाली बाधाओं से करेगी सचेत
परिणीता द्वारा बनाए गए स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक राज्य युवा महोत्सव विज्ञान मेले के लिए चयनित
विधायक सहित शुभचिंतकों ने दी बधाई
गौरव चंद्राकर महासमुंद SNT NEWS
महासमुंद चंद्रोदय पब्लिक स्कूल महासमुंद कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा परिणीता चंद्राकर ने बनाया मल्टीपरपज स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक उन्होंने दावा किया है रास्ते में कोई बाधा आने पर स्टिक आवाज करती है या वाइब्रेट करती है। यदि रास्ता भटककर दिव्यांग कहीं गुम हो जाता तो वह पैनिक बटन दबा सकता है। जिससे दिव्यांग की लोकेशन उनके अपनों तक संदेश के रुप में पहुंच जाएगी। इस ब्लाइंड स्टिक की अन्य विशेषता यह है यदि यह स्टिक के साथ कोई नेत्रहीन चलता है तो उसे 2 फीट पहले ही किसी रूकावट या बाधा का पता बजने पर चल जाता है। वह किसी से टकराने से बच जाता है। रात होते ही बीप के माध्यम से जानकारी देगा साथ ही सामने रास्ते पर कीचड़ पानी आने पर भी बीप के माध्यम से जानकारी देगा। ताकि दिव्यांग व्यक्ति को चलने पर कोई परेशानी ना हो।

इस मॉडल का प्रदर्शन 9 दिसंबर को आयोजित जिला मुख्यालय में जिला प्रशासन खेल युवा कल्याण विभाग महासमुंद द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव साइंस मेले में पूरे जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्य युवा उत्सव 23 से 25 दिसंबर आयोजित बिलासपुर के लिए चयन किया गया है बाल वैज्ञानिक परिणीता ने बताया उनका नवीनतम मॉडल संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा के संचालक युवा वैज्ञानिक गौरव चंद्राकर के निर्देशन और उनके विद्यालय के शिक्षिका प्रीति साहू के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है। इस उपलब्धि के लिए बाल वैज्ञानिक परिणीता की क्षेत्र के विधायक राजू योगेश्वर सिन्हा, जिलाधीश विनय कुमार लंगेह,खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, श्रीमती सीमा गौरव चंद्राकर डायरेक्टर संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा,राहुल चंद्राकर विद्यालय शिक्षण समिति अध्यक्ष,कमलेश चंद्राकर सचिव,
चंद्रपाल चंद्राकर उपाध्यक्ष, द्रोण चंद्राकर उपाध्यक्ष, नवीन चंद्राकर, प्राचार्य, चंद्रोदय पब्लिक स्कूल,प्रीति साहू विज्ञान प्रदर्शनी नोडल शिक्षक,अंजलि चंद्राकर कक्षा अध्यापक ,
अनीता एल्यूमहंती कक्षा अध्यापक, दीपेश चंद्राकर पीजीटी फिजिक्स समस्त विद्यालय स्टाफ ने बधाई प्रेषित किया है।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









