Surguja News Today

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विधानसभा स्तरीय आत्म निर्भर भारत के उपलक्ष्य में युवा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विधानसभा स्तरीय आत्म निर्भर भारत के उपलक्ष्य में युवा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन

(रुपेश गुप्ता)
सीतापुर-MLA एजुकेशन सेंटर के प्रांगण में आत्म निर्भर भारत के उपलक्छ में एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया किया गया कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती व छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर दीप प्रवजलित कर किया गया जिसमें पूरे विधान सभा छेत्र के युवा कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे।

कार्यक्रम में चेत्रीय विधायक रामकुमार टोप्पो द्वारा युवाओ को संबोधित करते हुए कहा कि किसी कार्यक्रम में युवाओ की भागीदारी से कार्यक्रम आत्मविश्वास दिखता है आज के युवा शिक्षा खेल संस्कृति और तकनीक को नई दिशा की ओर ले जा रहे है।देश के यूवाओ ने देश के साथ विदेशी ज़मीन पर भारत का मान बढ़ाया है।सभी युवओ को देश हित में बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम को भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष श्रीमति अरुणा सिंह निश्चल प्रताप सिंह युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल ने संबोधित कर अपने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कोशलेन्द्र गुप्ता चंद प्रकाश चक्रधारी नरेंद्र पैकरा पंचानन प्रधान का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम में काफ़ी संख्या में भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज