Surguja News Today

भटगांव बुंदिया- सरस्वती साइकिल वितरण योजना’ का कार्यक्रम हुआ संपन्न

मंत्री प्रतिनीधी ठाकुर राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में बुंदिया में ‘सरस्वती साइकिल वितरण योजना’ का कार्यक्रम हुआ संपन्न
सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ  राजेश गुप्ता सलका

13छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिलें, बच्चों के चेहरों पर झलकी अपार खुशी
भटगांव विधानसभा के विकासखंड भैयाथान अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत बुंदिया स्थित शासकीय हाई स्कूल बुंदिया में बुधवार को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘सरस्वती साइकिल वितरण योजना’ का भव्य एवं प्रेरणादायक शुभारंभ किया गया। विद्यालय में अध्ययनरत 13 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं, जिससे उनके शिक्षा मार्ग को और अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और प्रोत्साहनपूर्ण बनाया जा सके।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ठाकुर प्रसाद राजवाड़े ने अपने उत्साहपूर्ण उद्बोधन में कहा कि हर बच्चे को अपने देश से प्रेम करना चाहिए और शिक्षा को सर्वोपरि रखते हुए सोशल मीडिया से दूरी बनाकर एक उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए योजना की सराहना की।


इस अवसर पर भटगांव  मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा हमारे छत्तीसगढ़ के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा बच्चों को निशुल्क साइकील दिया जाता है सभी बच्चे ध्यान देकर पढे अच्छी संगत करें और कड़ी मेहनत कर अपना लक्ष्य को हासिल करे। वहीं कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का भारी जनसमूह उपस्थित रहा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने समारोह को और भी गौरवपूर्ण बना दिया।

विद्यालय के  प्रभारी प्राचार्य नबोर टोप्पो सहित सभी शिक्षक–शिक्षिकाएँ भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रांगण उत्साह और उमंग से भर उठा।

साइकिल प्राप्त करते समय छात्राओं के साथ-साथ विद्यालय के नन्हे–मुन्ने बच्चों की आँखों में अपार खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। नई साइकिलों ने उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी और उनके मन में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास और भी मजबूत हो गया।

योजना का उद्देश्य ग्रामीण अंचल की बेटियों को शिक्षा से जोड़ना और दूरी को बाधा बनने से रोकना है। इस सार्थक पहल ने न केवल बच्चों को प्रोत्साहित किया, बल्कि पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी किया। वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मंत्री प्रतिनिधि समाजसेवी श्री ठाकुर राजवाड़े जी, मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता, महामंत्री संतलाल प्रजापति, महरजिया सिंह, पूर्व महामंत्री पदमा जयसवाल, गोरेलाल टोप्पो थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी सरपंच,भोला मानिकपुरी, वरूण मरावी, उपसरपंच प्यारे लाल मिंज, प्रिंस गुप्ता, मनोज गुप्ता, बृजलाल टोप्पो,इंदलाल, अभिषेक गुप्ता, राजकुमार,लक्ष्मण पैकरा,भवन साय, बालेश्वर पैकरा,लालमन, जगधारी,जमधर,सरवन, नरेश,नानसाय, गिरजा प्रसाद, ओमप्रकाश गुप्ता, ओमप्रकाश पैकरा,अजय पटेल,हरदियाल,जुगेशवर चेरवा, विनोद,शिक्षिका ज्योति खलखो, अनिता नेकी, रंजीत सिंह, कुशवाहा सर,मधु राठोर, अजित लकडा, पैकरा मेडम रामदियाल उइके, सहित सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज