Surguja News Today

यूनिसेफ एवं एन एस एस के संयुक्त तत्वावधान में एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया ग्राम सम्पर्क जागरूकता अभियान

यूनिसेफ एवं एन एस एस के संयुक्त तत्वावधान में एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया ग्राम सम्पर्क जागरूकता अभियान
सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ  सूरजपुर राजेश गुप्ता सलका
सुरक्षित पारा,सुरक्षित लईकामन 3.0 ” कार्यक्रम अंतर्गत यूनिसेफ एवं एन एस एस के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अघिना एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका के एनएसएस के स्वयंसेवकों के द्वारा  शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अघिना-सलका की रासेयो कार्यक्रम अधिकारी रीता गिरी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका के कार्यक्रम अधिकारी सुनील चक्रधारी के नेतृत्व में 05 दिसंबर से 08 दिसंबर 2025 तक चयनित ग्रामों में इन दिनों विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है ।यूनिसेफ से प्रशिक्षित स्वयंसेवक किशोर बालक बालिकाओं को स्वच्छता,नशा मुक्ति, पोषण, लैंगिक हिंसा से सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, व्यवहार परिवर्तन,शिक्षा के संबंध में नुक्कड़ नाटक, स्लोगन, दीवार लेखन, पोस्टर, कविता, गीत एवं नारों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दे रहे हैं ।कार्यक्रम के अंतर्गत भैयाथान विकासखंड के ग्राम पंचायत अघिना, सलका, केवटाली, सलका एवं कसकेला में स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संदेश दिया कि स्वछता सिर्फ साफ – सुथरी जगह का नाम नहीं,बल्कि हमारे स्वास्थ्य, पर्यावरण और समाज की नींव है और यदि हम अपने आसपास को स्वच्छ रखेंगे तो हमें हैजा डायरिया टायफाइड और डेंगू जैसी बीमारियां से बचाव करने में सहायता मिलेगी साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संबंध में जागरूक करते हुए स्वयंसेवकों ने बताया कि कचरा खासकर प्लास्टिक नदियों जंगलों और मिट्टी को प्रदूषित करता है जिससे पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचता है नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों ने बताया कि हमें  घर से थैला लेकर बाजार जाना चाहिए और प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करना चाहिए साथ ही एक स्वच्छ वातावरण पर्यटन को बढ़ावा देता है जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होती है और रोजगार के अवसर पैदा होते हैं!

इस संबंध में भी स्वयंसेवकों ने जागरूकता कार्यक्रम किया   कि बदलती दुनिया में स्वस्थ विकास को बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है और साथ में कहा कि देश में 25 करोड़ के लगभग किशोर रहते हैं और यह दुनिया में सबसे अधिक है उनका आज का पोषण हमारे देश का कल तय करेगा इस संबंध में उन्होंने बताया कि कुछ गंभीर समस्याएं हैं जिनको हम देख सकते हैं और कुछ समस्याएं ऐसी हैं जिनको हम देख नहीं सकते जिसमें कुपोषण एनीमिया यह सब समस्याएं हैं और इस संबंध में लोगों को विभिन्न प्रकार के पोस्टर और पेंटिंग से जानकारियां उन्होंने दिया स्वयंसेवकों ने बताया कि किस तरह से हमारे थाली से विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व गायब है और आजकल हम तले भुने हुए खाद्य पदार्थ का इस्तेमाल ज्यादा कर रहे हैं जिससे हमारा दिनचर्या बदल गया है और हम कुपोषण के शिकार हो रहे हैं ,उन्होंने  लैंगिक आधारित असमानता,हिंसा पर भी लोगों को जागरूक किया और मुख्य रूप से शारीरिक हिंसा,लैंगिक हिंसा, मानसिक हिंसा और डिजिटल हिंसा के बारे में लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया साथ ही उन्होंने इस संबंध में कानूनी प्रक्रिया और सुरक्षा के बारे में भी लोगों को जागरूक किया।किशोर मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में भी स्वयंसेवकों ने लोगों को जागरूक किया जिसमें गुस्सा, निराशा, उदासी ,नींद या भूख में बदलाव ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत दोस्तों या परिवार से दूरी बनाना खुद को नुकसान पहुंचाने के विचार के संबंध में जानकारियां दिया और उससे बचने के उपाय के बारे में भी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी रीता गिरी ने इस अभियान रूपरेखा और कार्य योजना की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम सम्पर्क अभियान योजनांतर्गत सूरजपुर जिला से भैयाथान के  कुल चार ग्राम पंचायतों सलका,अघिना, केवटाली एवं कसकेला को चयनित किया गया है।शा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अघिना-सलका से आठ स्वयंसेविकाएं काजल यादव, भगवती राजवाड़े, अमृता सिंह, अर्पिता राजवाड़े, रेशमी देवांगन, प्रिया यादव, खुशी ठाकुर, सीमा राजवाड़े तथा शा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका से चार स्वयं सेवक रागिनी यादव, तरूण देवांगन, मिथलेश पैंकरा एवं करण सिंह का चयन किया गया है।शा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका  के रासेयो कार्यक्रम अधिकारी सुनील चक्रधारी ने बताया कि आजकल सोशल मीडिया का इस्तेमाल अधिकांश लोग कर रहे हैं जिससे सोशल मीडिया के माध्यम से फ्रॉड होने की संभावना बढ़ गई है और इन सब से हमें सावधान रहने की जरूरत है।
इस जागरूकता अभियान में शा प्राथमिक शाला सलका,कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय सलका,बापा पूर्व माध्यमिक शाला,
सर्वमंगला विद्या पीठ हाईस्कूल सलका, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अघिना-सलका ग्राम पंचायत कसकेला में भी प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं हाईस्कूल के बच्चे ,शिक्षक -शिक्षिकाएं, ग्रामीणजन एवं महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही।इस अभियान का लोगों पर काफी सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे रहा है, निश्चित ही इसके प्रभाव से लोगों में व्यवहार परिवर्तन देखने को मिलेगा।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज