
शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में जनजातीय गौरवशाली अतीत को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।
रूपेश गुप्ता -सीतापुर महाविद्यालय में जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत एतिहासिक सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान के विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामकुमार टोप्पो के साथ उपस्थित अतिथियों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती और बिरसा मुंडा के छाया चित्र पर दिप प्रवजलीत कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

विधायक टोप्पो द्वारा जनजातीय संस्कृति एवं परम्परा को संजोने की बात कही साथ ही सभी लोगों को जल जंगल ज़मीन को बचाने में अपनी सहभागिता देने की बात कही सभी उपस्थित लोगों से आग्रह किया को जंगल को बचाने के लिए काम करना होगा ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण करे।।


मुख्य वक्ता के रूप में शिवनारायण राम भगत, गंगाराम पैंकरा प्रदीप नागदेव के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार टोप्पो ने जनजातीय गौरवशाली अतीत के बारे में अपने अपने विचार रखे।।इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ जनजातीय समाज की पारंपरिक व्यंजनों के साथ वाद्ययंत्रों का स्टाल लगाया उपस्थित अतिथियों ने अवलोकन कर सराहना की।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शिव भरोष बेक जनभागीदारी अध्यक्ष विकास एक्का रोशन गुप्ता राजकुमार गुप्ता राजकुमार अग्रवाल सुनील गुप्ता तिरलोचन सदावर्ती पार्षद चितरंजन पैंकरा नीरू मिस्त्री रवि अग्रवाल सहित महाविद्यालय के स्टाफ़ और काफ़ी संख्या आदिवासी समाज के छात्र कार्यक्रम में उपस्थित थे।
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









