Surguja News Today

Gujarat news लोयाधाम में आर्ट–कल्चर का भव्य महोत्सव 7 से 31 दिसंबर तक क्या देखने को मिलेगा यहाँ पढ़िए

लोयाधाम में आर्ट–कल्चर का भव्य महोत्सव 7 से 31 दिसंबर तक
सौराष्ट्र में भारतीय संस्कृति के मूल्यों को समर्पित विशेष प्रदर्शनी

सौराष्ट्र।
लोयाधाम परिसर में इस वर्ष भी भारतीय कला और संस्कृति को समर्पित भव्य कल्चरल एग्ज़िबिशन का आयोजन किया जा रहा है। यह आकर्षक प्रदर्शनी 7 दिसंबर 2025 (रविवार) से 31 दिसंबर 2025 (बुधवार) तक चलेगी।

प्रदर्शनी में हर आयु वर्ग के लिए विशेष आकर्षण रखे गए हैं।

चिल्ड्रन्स टाउन बच्चों के लिए मनोरंजन और सीख का केंद्र रहेगा।

साइंस फेयर, फन फेयर, सेल्फी पॉइंट, टेलीफिल्म शो, लाइटिंग-साउंड शो, और फ्लावर शो आगंतुकों के लिए खास आकर्षण होंगे।

बाग़-बगीचों की सुंदरता और भारतीय पारिवारिक मूल्यों को दर्शाती प्रेरणादायक झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी।


इसके साथ ही देशभक्ति और राष्ट्रवाद पर आधारित वीरों की गाथाओं को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा, जो आगंतुकों में उत्साह और प्रेरणा का संचार करेगी।

आयोजकों का कहना है कि इस प्रदर्शनी को हर परिवार तक पहुंचाना उद्देश्य है ताकि लोग भारतीय संस्कृति के मूल्यों को करीब से महसूस कर सकें।

कनुभाई खाचर की रिपोर्ट

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज