Surguja News Today

Breaking स्टेडियम ग्राउंड बना नशेडियों का अड्डा अंकुश लगाने में पुलिस विभाग नाकाम

स्टेडियम ग्राउंड बना नशेडियों का अड्डा
अंकुश लगाने में पुलिस विभाग नाकाम

रुपेश गुप्ता सीतापुर लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम इन दिनों नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है शाम ढलते ही नशेड़ी समूह में यहा जमा होना शुरू करते हैं और देर रात तक लोग कई समूह में एकत्र होकर शराब और कफ सिरप की पार्टी करते हैं।
शराबियो के द्वारा ग्राउंड के साथ मंच के चारो और शराब पीकर शराब की खाली बोतलों को वही छोड़ दिया जा रहा है मैदान में चारो तरफ खाली बोतले फेकी गई है। ग्राउंड के आस पास निवासरत लोगो ने इसका विरोध किया तो शराबियो द्वारा उन्हें शराब के नशे में धमकाया जाता है।


खिलाड़ियों के खेल के लिये नगर का एक मात्र ग्राउंड जिसका उपयोग खेल के लिए कम शासकीय औऱ राजनीतिक आयोजनों के लिए ज्यादा किया जाता है जिसके चलते भी ग्राउंड की दयनीय स्थिति बन चुकी अभी हाल में ग्राउंड की खराब हालत देख खिलाड़ियों ने आपस मे चंदा कर ग्राउंड को खेलने लायक बनाया है पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ग्राउंड को नशा का अड्डा बना दिया गया है जिसके चलते खिलाड़ी परेशान हैं।



स्टेडियम ग्राउंड के आस पास काफी भीड़ भाड़ वाला इलाका है बगल में हाईस्कूल के साथ बालक छात्रावास बीआरसी कार्यालय और कुछ दूरी में तहसील कार्यालय भी है पर जिम्मेदार अधिकारीयो का इस ओर कोई ध्यान नही बस कोई शासकीय कार्यक्रम का आयोजन होना है तो ही अधिकारी ग्राउंड की खोज खबर लेते हैं कार्यक्रम के पश्चात ग्राउंड में फैली गंदगी को भी समय पर नही हटवाया जाता जिसके चलते खिलाड़ियों के साथ वाक करने वाले लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।


नशेड़ियों के बारे में पुलिस विभाग को भी अवगत कराया जा चुका है पर पुलिस विभाग भी इन नशेड़ियों पर शिकंजा कसने में नाकाम दिख रही है।

इस विषय पर थाना प्रभारी सी एस चन्द्रा से चर्चा करने पर उनके द्वारा जल्द ही टीम भेज ऐसे लोगो की खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही गई है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज