
समिति में पूजा अर्चना कर की गई धान ख़रीदी की शुरुआत
(रुपेश गुप्ता)
सीतापुर के प्रतापगढ़ धान खरीदी केंद्र में पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ विधायक टोप्पो के द्वारा किया गया
समितियों में 15 नवम्बर से धान ख़रीदी शुरू किया जाना था पर समिति के प्रबंधकों के हड़ताल पर चलें जाने के कारण ख़रीदी में देर हो रही पर समिति प्रबंधकों के हड़ताल वापसी के बाद से सभी समितियों में रौनक़ आ गई है जिसे लेकर विधायक रामकुमार टोप्पो ने आज प्रतापगढ़ धान खरीदी केंद्र पहुंच कर किसानों की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के साथ भाजपा के पदाधिकारी और क्षेत्र के किसान उपस्थित थे,,
विधायक द्वारा उपस्थित किसानो को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया साथ ही किसानों के द्वारा धान बेचने में आ रही समस्या के बारे में विधायक को अवगत कराया गया विधायक द्वारा ख़रीदी में आ रही समस्या का जल्द निदान करने की बात कही गई।










