
विधायक टोप्पो के मुख्य आतिथ्य में विधानसभा स्तरीय मितानीन दिवस कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन ,
रुपेश गुप्ता SNT NEWS
सीतापुर -एम एल ए एजुकेशन कोर परिसर में 23 वर्षों के बाद यह पहला अवसर था जब
सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य आतिथ्य में
विधानसभा स्तरीय मितानीन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,जिसमें सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के सभी ब्लाकों की मितानीन बहनों का आगमन हुआ था,,
इसके साथ ही इस भव्य कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के सम्माननीय
जन प्रतिनिधि के साथ आम जनता भारी संख्या में उपस्थित थे,,
कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता के छाया चित्र पर विधायक दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया,,
स्वागत भाषण विकास खंड चिकित्सा अधिकारी के द्वारा दिया गया।
मितानीन बहनों के साथ स्कूली बच्चियों ने रंगारंग व प्रेरणा दायक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी गई।
मितानीन बहनों ने इस कार्यक्रम में बीमारियों के विषय पर जानकारी देते हुए उसके बचाव के उपाय की जानकारी भी दी,और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के ऊपर
अपने कार्यक्रम के माध्यम से कटाक्ष भी किया,,
वहीं स्कूली बच्चियों ने मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ नानचाकू
कला का प्रदर्शन कर नारी शक्ति का परिचय भी दिया,,


विधायक रामकुमार टोप्पो ने मितानीन दिवस की सभी को बधाई देते हुये अपने उद्बोधन में कहा मैं अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हूँ। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विकास की धारा से विधानसभा क्षेत्र का विकास हो रहा है। सभी मितानीन दीदियो को गाँव में सतर्कता पूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है।तभी जाकर गाँव से बीमारी कम होगा लोगो को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है।
विधानसभा क्षेत्र के 163 गांव पानी की व्यवस्था को सुदृढ़ करने की घोषणा की है ,वही मितानिन बहनों की माँग पर बतोंलीं मैनपाठ सीतापुर के तीनों ब्लॉक में तीस तीस लाख की लागत है मितानिन भवन बनाने की भी घोषणा विधायक द्वारा की गई है। साथ ही 10 वीं,12 वी के बच्चों के उत्साह वर्धन करते हुए कहा है कि इस बार जो बच्चे विधानसभा स्तर पर 10 वीं में प्रथम स्थान लाएगा उसे लैपटॉप दूसरे स्थान पर आने वाले को टेबलेट और तीसरे नंबर वाले को मोबाइल प्रदान करेंगे,,
वहीं बारहवीं में प्रथम आने वाले बालक को बाइक या बालिका होगी तो स्कूटी,
दुतिया स्थान आने वाले को लैपटॉप और तीसरे स्थान आने वाले को टेबलेट प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया जाएगा,,
वहीं सीतापुर विधायक जी ने इस अवसर पर सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु एक नवीन एम्बुलेंस का हरि झंडी दिखा कर उसे स्वास्थ्य केन्द्र के लिये रवाना किया गया छेत्र के 1400 मितानीन दीदियो को विधायक के द्वारा ड्रेस का वितरण कर उनका सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में मितानिन बहनों के साथ मिलकर एक पेड़ मां के नाम पर पौधा रोपण किया गया।
इस अवसर पर मेनपाठ जनपद अध्यक्ष संतोषी पैंकरा सीतापुर जनपद उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल रोशन गुप्ता प्रभात खलखो राजकुमार गुप्ता आशीष गुप्ता भगत सिंग पैंकरा बाली चरण यादव तिरलोचन सदाव्रती अनुज एक्का सहित काफ़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









