कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने एसआईआर कार्यों का जायजा लेने सीतापुर, लुण्ड्रा, बतौली क्षेत्र का किया दौरा

अम्बिकापुर 23 नवम्बर 2025 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक के साथ रविवार को जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लेने निकले। उन्होंने इस दौरान लुण्ड्रा के बटवाही एवं ससौली तथा बतौली के शिवपुर, बिलासपुर, खड़धोला, विशुनपुर सहित सीतापुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में  एसआईआर कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने ग्रामों में बीएलओ द्वारा किए जा रहे एसआईआर कार्यों का जायजा लिया तथा फॉर्म वितरण, जमा करने एवं डिजिटाइजेशन के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में फॉर्म जमा कर ऑनलाइन अपलोड की कार्यवाही तहसील एवं जनपद कार्यालयों में करें, ताकि प्रक्रिया में देरी ना हो। गांव में किसी स्थल का चयन कर चौपाल लगाएं और कोटवारों से मुनादी कराकर फॉर्म भरवाएं। उन्होंने ग्राम सरपंचों को लोगों को इस हेतु प्रेरित करने कहा। डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाएं, सभी अधिकारी कम प्रगति वाले क्षेत्रों में फोकस करें।
पटवारी, सचिव, रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सभी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने सभी को प्राथमिकता के साथ गम्भीरतापूर्ण ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज