Surguja News Today

भटगांव मंडल के ग्राम पंचायत बुंदिया में मंडल अध्यक्ष ने मितानिनो को किया सम्मानित

भटगांव मंडल के ग्राम पंचायत बुंदिया में मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में मितानिनो को किया गया सम्मानित !

सरगुजा न्यूज़ टुडे रिपोर्टर  भटगांव  राजेश गुप्ता सलका
भटगांव मंडल के ग्राम पंचायत बुंदिया में मितानिन दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भटगांव रमेश गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पंचायत बुंदिया के सभी मितानिन दीदीयो का साड़ी और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया जिसमें मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा हमारे मितानिन दीदी स्वास्थ्य विभाग का महत्वपूर्ण अंग है

जो की हर पारा मोहल्ला में किसी भी प्रकार का बुखार दर्द या डिलीवरी की समस्या होती है तो वहां आधी रात को मितानिन दीदी स्वास्थ्य सुविधाएं का लाभ देते हैं। वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सरपंच गोरेलाल टोप्पो, हुलास राजवाड़े,वाड पंच प्रिंस गुप्ता, रूपसिंह, ओमप्रकाश राजवाड़े,भगत, मितानिन एमटी संतोषी, देवकी मानिकपुरी, कविता, गीता, सहित सभी दर्जनों मितानिनो का सम्मान किया गया।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज