Surguja News Today

छत्तीसगढ़ न्यूज….मैनपाट का नेता प्रदेश में चमका रमाशंकर चतुर्वेदी (मुन्ना पंडित) को नमो विष्णु देव मुख्यमंत्री प्रशंसक फोरम ने बनाया प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मैनपाट मे खुशी कि लहर…

छत्तीसगढ़: रमाशंकर चतुर्वेदी (मुन्ना पंडित) को नमो विष्णु देव मुख्यमंत्री प्रशंसक फोरम ने बनाया प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मैनपाट मे खुशी कि लहर…

अंबिकापुर/रायपुर।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य और संघ विचारधारा के सक्रिय प्रवर्तक श्री रमाशंकर चतुर्वेदी (मुन्ना पंडित) को उनकी लंबे समय से जारी राजनीतिक और सामाजिक सेवाओं को देखते हुए नमो विष्णु देव मुख्यमंत्री प्रशंसक फोरम कमेटी, छत्तीसगढ़ ने प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

दरासल मैनपाट निवासी चतुर्वेदी लंबे समय से सरगुजा जिले में संगठन को मजबूत करने और समाजसेवा के विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

फोरम कमेटी ने कहा कि उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री और यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ और आत्मनिर्भर भारत के विज़न को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। संगठन ने बताया कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता तक लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से हाईकमान के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद संगठन और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
प्रदेश संयोजक एवं संदेश वाहक कुबेरराम सपहा, रायपुर ने चतुर्वेदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “यह नियुक्ति संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगी।”

अंत में समर्थकों ने भारत माता की जय और जय श्री राम के जयकारों के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ramjaan Khan
Author: Ramjaan Khan

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज