
पंचायत बगिया के वार्ड पंचों का सामूहिक इस्तीफा, सरपंच पर उपेक्षा का आरोप
सरगुजा न्यूज टुडे इस वायरल पत्र की पुष्टि नहीं करता है
जशपुर बगिया।
ग्राम पंचायत बगिया के वार्ड पंचों द्वारा सरपंच के नाम लिखा गया एक सामूहिक त्यागपत्र पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल पत्र में पंचों ने आरोप लगाया है कि पंचायत के कार्यों में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जाती और न ही किसी भी विकास कार्य में शामिल किया जाता है।
क्या है वायरल पत्र में?
पत्र में सभी वार्डों के पंचों ने संयुक्त रूप से लिखा है कि—
सरपंच द्वारा पंचायत के कार्य एकतरफा तरीके से करवाए जा रहे हैं।
पंचों को किसी भी बैठक, योजना या निर्णय में न तो बुलाया जा रहा है, न बताया जा रहा है।
पंचायत पंचों की मौजूदगी या अनुपस्थिति से पंचायत के कामकाज पर “कोई फर्क नहीं पड़ रहा”, ऐसा दावा भी पत्र में किया गया है।

इन्हीं कारणों का हवाला देते हुए पंचों ने अपने वार्ड पंच के पद से त्यागपत्र देने की घोषणा की है।
हस्ताक्षर भी संलग्न
वायरल पत्र में कई वार्डों के पंचों के नाम और हस्ताक्षर शामिल हैं, जैसे—
हीरालाल साहू
रोजनी तिग्गा
सुकांति बाई
रवीन्द्र राम
सुनिता बाई
सुंतुला चौहान
मनपुरन राम
बिमला बाई
दानमती बाई
अवधेश राम
…और अन्य पंचगण
पंचों ने सरपंच से आग्रह किया है कि उनके त्यागपत्र को स्वीकार किया जाए और उन्हें उनके पद से मुक्त किया जाए।
स्थानीय ग्रामीणों में चर्चा
इस सामूहिक त्यागपत्र के वायरल होते ही गांव में हलचल मच गई है। ग्रामीणों के बीच इस बात को लेकर चर्चा है कि अगर पंच सामूहिक रूप से पद छोड़ देते हैं, तो पंचायत के कामकाज पर क्या असर पड़ेगा।
डिस्क्लेमर:
सरगुजा न्यूज टुडे इस वायरल पत्र की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
पत्र में किये गए दावे पंचों की ओर से किए गए हैं, जिनकी सत्यता प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









