सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने जशपुर के दुलदुला धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने जशपुर के दुलदुला धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

सुविधाओं की ली जानकारी

किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए इसका विशेष ध्यान रखें
अम्बिकापुर 22 नवम्बर 2025  सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने शनिवार को जशपुर जिले के दुलदुला धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया और धान खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली।
 उन्होंने निरीक्षण के दौरान खरीदी केंद्र में नया और पुराने बारदाने की उपलब्धता की जानकारी ली साथ ही किसानों का समय पर टोकन काटने और खरीदी केन्द्रों में सभी मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखने हेतु निर्देशित किए।

उन्होंने धान को सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल की भी अच्छी सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

 किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज