Skip to main content

Surguja News Today

विद्युत मंडल संघ चुनाव में अम्बिकापुर की बड़ी चमक—टॉप पदों पर इंजीनियरों का दबदबा

शैफ फिरदौसी
दिनांक 9 नवंबर 2025 को रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पत्रोपाधि अभियंता संघ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इंजीनियर श्रीकांत बड़हैया, जो दुर्ग ग्रामीण में सहायक अभियंता के पद पर पदस्थ हैं, उन्हें प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया। अम्बिकापुर क्षेत्र के इंजीनियर  दीपक निकुंज, जो मैनपाट वितरण केंद्र में कनिष्ठ अभियंता हैं, उन्हें प्रांतीय महासचिव नियुक्त किया गया।

इंजीनियर  सुरजीत कुमार गुप्ता, जो वर्तमान में लुंड्रा वितरण केंद्र में कनिष्ठ अभियंता हैं, उन्हें प्रांतीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है ।इंजीनियर सादाब अहमद, जो सूरजपुर प्रोजेक्ट में कनिष्ठ अभियंता हैं, उन्हें प्रांतीय लीगल सेक्रेटरी बनाया गया। इंजीनियर मुकेश मराबी को ऑफिस सेक्टरी जो की वर्तमान में खड़गवा वितरण केंद्र में पदस्त हैं ।इंजीनियर श्री संजय पटेल, जो भटगांव वितरण केंद्र में कनिष्ठ अभियंता हैं, और इंजीनियर श्री गणेश जायसवाल जो सीतापुर-पेटला में कनिष्ठ अभियंता हैं, उन्हें केंद्रीय संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

दिनांक 9 नवंबर 2025 को रायपुर में हुए प्रदेश स्तरीय संघ चुनाव में अम्बिकापुर क्षेत्र को बड़ी सफलता मिली है। इस बार अम्बिकापुर के अभियंताओं को महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। हम सभी को उम्मीद है कि इनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में अम्बिकापुर विद्युत विभाग और भी सक्रिय होगा, अभियंता और अधिक मजबूत और प्रेरित होंगे, और हमारा संघ और सशक्त बनेगा।

यह न सिर्फ अम्बिकापुर क्षेत्र के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह दर्शाता है कि नई जिम्मेदारियों के साथ हमारा संघ एक आकर्षक, प्रभावी और मजबूत दिशा में आगे बढ़ेगा।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज