
फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित
रायपुर, 13 नवम्बर 2025।
जिला रायपुर पुलिस ने एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाले को नकद इनाम देने की घोषणा की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह (भा.पु.से.) ने बताया कि थाना सिटी कोतवाली रायपुर में अपराध क्रमांक 243/2025 धारा 299 भा.दं.सं. के तहत दर्ज प्रकरण में आरोपी अमित बघेल पिता रामकुमार बघेल, निवासी रामसरस कंचन गंगा स्टेट फेस-02, सरस्वती शिशु मंदिर के पास, रोहनीपुरम, रायपुर घटना के बाद से फरार है।
पुलिस के अनुसार आरोपी 28 अक्टूबर 2025 को अपराध घटित करने के पश्चात से फरार है और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार छिपा हुआ है। संभावना व्यक्त की गई है कि आरोपी भविष्य में भी गंभीर अपराध कर सकता है।
ऐसे में रायपुर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी या उसके ठिकाने की सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹5,000/- (पाँच हजार रुपये) का इनाम देने की घोषणा की है।
इनाम वितरण का अंतिम निर्णय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा किया जाएगा।
(स्रोत: कार्यालय उमनि/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला रायपुर)










