गोयल TMT ने बनाया रिकॉर्ड: रायपुर में लगा देश का सबसे बड़ा बिल्डिंग रैप, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

गोयल TMT ने रचा कीर्तिमान, रायपुर में लगाया भारत का सबसे बड़ा बिल्डिंग रैप ; गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने किया सम्मानित

रायपुर। स्टील उद्योग की अग्रणी कंपनी श्री बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड (गोयल TMT) ने विज्ञापन के क्षेत्र में नया इतिहास रचते हुए रायपुर में भारत का सबसे बड़ा बिल्डिंग रैप स्थापित किया है। इस उपलब्धि के लिए कंपनी को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से औपचारिक रूप से सम्मानित किया गया है।

यह विशालकाय बिल्डिंग रैप रायपुर के आर्क ब्रिज कैनाल रोड स्थित एक प्रमुख भवन पर लगाया गया है, जिसने शहर के स्काईलाइन में एक नई पहचान जोड़ दी है। कंपनी ने बताया कि यह प्रयोग ब्रांड की मजबूत उपस्थिति और नवाचार को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से किया गया है।

बिल्डिंग रैप की प्रमुख विशेषताएं:

सम्मान प्राप्त करने के बाद कंपनी के डायरेक्टर संदीप गोयल ने कहा कि गोयल TMT पिछले 25 वर्षों से गुणवत्ता और मजबूती का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा, “इस बिल्डिंग रैप का उद्देश्य यह संदेश देना है कि गोयल TMT रायपुर के हर इंच में मौजूद है और देश के निर्माण को और अधिक मजबूत बनाने में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका है।”

  • रैप का कुल आकार 23,958 वर्गफुट है, जो देश में अब तक का सबसे बड़ा इंस्टॉलेशन माना जा रहा है।
  • भवन के पांच फ्लोर को कवर करने वाले इस रैप को लगाने का कार्य 35 मजदूरों की टीम ने लगातार 5 दिनों तक दिन-रात काम करके पूरा किया।
  • इंस्टॉलेशन के लिए उपयोग किया गया विशेष फ्लैक्स मुंबई से कस्टम-निर्मित कर मंगवाया गया था।

इस उपलब्धि के बाद कंपनी ने प्रदेश में बड़े पैमाने पर ब्रांड की उपस्थिति को और बढ़ाने की योजना की भी झलक दी है।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज