Surguja News Today

Ambikapur breaking-अरिहंत अस्पताल का आयुष्मान भारत पंजीयन निरस्त — निरीक्षण में कई गंभीर कमियां उजागर

अरिहंत अस्पताल में विभिन्न कमियां पाए जाने पर आयुष्मान भारत पंजीयन आवेदन किया गया निरस्त

अम्बिकापुर 10 नवम्बर 2025 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में सोमवार को जिला टीकाकरण अधिकारी एवं नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ राजेश भजगावली तथा आरसीएच नोडल अधिकारी डॉ के.पी. विश्वकर्मा द्वारा अरिहंत अस्पताल अम्बिकापुर का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान विभिन्न कमियां पाए जाने पर अरिहंत अस्पताल का आयुष्मान भारत पंजीयन आवेदन निरस्त किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि आवेदन में डॉ. तेजल उदय वाघे का पंजीयन महाराष्ट्र राज्य का है। वहीं अस्पताल में ओपीडी क्षेत्र में चिकित्सक की जानकारी चस्पा नहीं कि गई है।

लेबर वार्ड में आवश्यक उपकरण नहीं था, वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, एईआरबी रजिस्ट्रेशन नहीं था। इसके साथ ही आईसीयू चालू नहीं था, मॉनिटर एंव सेन्ट्रल ऑक्सीजन पाइप लाइन उपलब्ध नहीं था।बायो मेडिकल वेस्ट सर्टिफिकेट 09 बेड का लिया गया है, जिसकी वैधता वर्ष 2030 तक है लेकिन वर्तमान में 20 बेड में संचालित पाया गया। फार्मेसी लाइसेंस, ब्लड बैंक लाईसेंस, एम्बुलेंस रजिस्ट्रेशन सर्टीफिकेट उपलब्ध नहीं था। नर्सिंग होम एक्ट में आवश्यक रजिस्टर संधारित नहीं किया गया था। अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था, वाहन पार्किग एरिया आदि की व्यवस्था नहीं थी। इसी प्रकार अन्य कमियों के आधार पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अरिहंत अस्पताल का आयुष्मान भारत पंजीयन आवेदन निरस्त किया गया है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज