Surguja News Today

Sitapur-जनजातीय लोक महोत्सव में सन्नाटा — प्रचार की कमी ने बिगाड़ा माहौल!

विकास खण्ड स्तरीय उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक महोत्सव का आयोजन।           
प्रचार प्रसार के अभाव में आयोजन रहा फीका

(रुपेश गुप्ता), सीतापुर-राज्य शासन द्वारा करमा महोत्सव के स्थान पर उत्तर छत्तीसगढ़ छेत्र जनजातीय लोक महोत्सव मनाने का निर्णय लिया जिसे लेकर आज  पेटला हाईस्कूल ग्राउंड में ब्लाक स्तरीय कर्मा नित्य प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमे ग्राम सुर सोनतराई उलकिया केरजु कुनमेरा रजपुरी आरा सरगा ललितपुर मुरता सहित 10 टीमो  ने भाग लेकर कर्मा नित्य किया मादर की थाप पर आदिवासी महिला पुरुषों ने मनमोहक नृत्य किया।।                

उक्त महोत्सव के सुचारू एवं सफल क्रियान्वयन हेतु विस्तृत रूपरेखा जिला स्तर पर तैयार किया गया था पर धरातल पर तैयारी देखने को नही मिला ब्लाक के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस आयोजन का प्रचार प्रसार सही ढंग से नही कराये जाने के कारण 42 पंचायतो के इस ब्लाक से महज 10 पंचायतो की टीम ही इस प्रतियोगिता में शामिल हो पाई जबकि हर पंचायत में कर्मा नृत्य का टीम बना हुआ है।कई गाँवो के प्रतिभागी सूचना के अभाव में कार्यक्रम में शामिल होने से वंचित रह गये

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज