
अंबिकापुर ACB की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के सब इंजीनियर सी.पी. बंजारे को ₹21,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार, यह रिश्वत की रकम अंकित मिश्रा नामक व्यक्ति से मांगी गई थी। ACB ने पूर्व निर्धारित योजना के तहत जाल बिछाया और मनेंद्रगढ़ में सब इंजीनियर को रिश्वत लेते ही दबोच लिया।
फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।
विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि आने वाले घंटों में जिले के दो से तीन अन्य स्थानों पर भी ACB की टीमें कार्रवाई कर सकती हैं।

मुख्य बिंदु:
₹21,000 की रिश्वत लेते पकड़ा गया PWD सब इंजीनियर
अंबिकापुर ACB की टीम ने की कार्रवाई
मनेंद्रगढ़ में हड़कंप, विभाग में मचा हाहाकार
आरोपी से पूछताछ जारी


Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !
Post Views: 211









