
शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सेमिनार का आयोजन
(रुपेश गुप्ता) सीतापुर -शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय सीतापुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के तहत सेमिनार आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रवजलित कर किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अर्नव चटर्जी, क्षेत्रीय प्रबंधक एचपीसीएल क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर के साथ श्राहुल रमन ,एम आई एस प्रबंधक एचपीसीएल बिलासपुर ,अमृत प्रत्यय गुप्ता ,विक्रय प्रबंधक एचपीसीएल विक्रय क्षेत्र अंबिकापुर, संस्था के प्राचार्य डॉ एस के टोप्पो एवं संयोजक प्रो.बोध राम चौहान ,विभागाध्यक्ष भौतिक शास्त्र एवं नैक प्रभारी की उपस्थिति मे हुआ ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्नव चटर्जी ने बताया कि देश की आर्थिक राजनीतिक तथा सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बड़ी बाधा है।भ्रष्टाचार का उन्मूलन देश के हर युवा सरकार, नागरिकों एवं निजी क्षेत्र को एक साथ मिलकर कार्य करने की अपील किए ।
राहुल रमन ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के थीम-सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी है पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल एक प्रशासनिक, ईमानदार, राजनीतिक,राष्ट्रीय एकता निर्भीक निर्णयो के लिए जाना जाता है और इनकी याद में यह सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है।
अमृत प्रत्यय गुप्ता द्वारा भ्रष्टाचार संबंधी शॉर्ट वीडियो एवं उदाहरण के माध्यम से विद्यार्थियों को सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में जन जागरूकता में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।
संस्था के प्राचार्य डॉ.एस.के टोप्पो ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा का शपथ दिलाया और इसे अपने व्यवहारिक जीवन में उतरने की बात कही। कार्यक्रम के संयोजक बोध राम चौहान ने अपने उद्बोधन में युवाओं और प्रत्येक नागरिकों को जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करने संदेश दिया ।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनएसएस, एवं एनसीसी के लेफ्टिनेंट प्रो. सरिता देवी सहित कैडेट के साथ 200 विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ रोहित कुमार बरगाह द्वारा किया गया।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









