Surguja News Today

मूली पड़हा कुडुख उरांव समाज के नव नियुक्त पदाधिकारीयो के शपथ ग्रहण सहारोह में शामिल हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बसंत भगत

मूली पड़हा कुडुख उरांव समाज के नव नियुक्त पदाधिकारीयो के शपथ ग्रहण सहारोह में शामिल हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बसंत भगत

रुपेश गुप्ता सीतापुर -आदिवासी पारंपरिक सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक एवं न्यायिक रूढ़ी प्रथा के तहत लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम ग्राउंड में मूली पड़हा कुडुख उरांव समाज के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात प्रदेश के सर्व सहमति से मनोनीत पदाधिकारी को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया गया ।

जिसमे प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मंगल उरांव देवान के पद पर विपिन भगत, उपदेवान के पद पर गणेश कुमार निर्माम अलबीर साय भगत रामनाथ भगत कोटवार के पद पर डबलू राम कुजर रकम उरबस के पद पर दिनेश्वर राम भगत पंच के पद पर गहंदुल राम भगत, दुहन राम भगत सुरेश भगत और सलाहकार समिति का अध्यक्ष सीतापुर निवासी गिरवर राम भगत को बनाया गया है।

महिला संघ में अध्यक्ष पद पर श्रीमती मंजरी भगत उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती शांति देवी मिंज, सचिव पद पर श्रीमती नहारो टोप्पो सहसचिव उर्मिला भगत कोषाध्यक्ष द्रोपदी उरांव को बनाया गया है सभी नव नियुक्त पदाधिकारी को अपने पद की शपथ दिलाया गया।।                                                  कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बसंत भगत झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष रज्जु उरांव जनार्दन भगत उड़ीसा प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष मंचन उरांव पश्चिम बंगाल से उमेश खलखो प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत मनशुख राम अनिल निराला पीटर भगत बोहरन राम सहित काफी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज