
ग्राम पंचायत सखौली नवापारा में हुआ फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन कार्यक्रम में शामिल रहे क्षेत्रीय विधायक प्रबोध मिंज सहित युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर शामिल हुए।
आत्मीय स्वागत देख अपने आप को नहीं रोक पाये विधायक प्रबोध मिंज नर्तक दल के साथ ख़ुद मादर बजा दल का अभिवादन स्वीकार कर उनका अभिनंदन किया।
(रुपेश गुप्ता) सीतापुर-आयोजन समिति के सदस्यो के साथ ग्रामीणों के द्वारा अतिथियों का गाजे बाजे के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमो ने भाग लिया फ़ाइनल मुक़ाबला लवईडीह और सस्कालो के बीच खेला गया अतिथियों द्वारा दोनों टीमो का परिचय प्राप्त कर टास कराकर फ़ाइनल मुक़ाबला शुरू कराया गया इस दोनों टिमो के बीच कड़ा मुक़ाबला देखने को मिला मुक़ाबला का निर्णय किक आउट से हुआ जिसमें लवाईडीह की टीम प्रथम विजेता रही एवं सस्कालों की टीम द्वितीय विजेता रही प्रथम पुरस्कार 21 हजार एवं कप द्वितीय पुरस्कार 11 हजार एवं कप रहा विजेता एवं उप विजेता दोनों टीमों को निर्धारित धनराशि एवं कप देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी शैला कर्मा नित्य दल को विधायक मिंज द्वारा पाँच हज़ार नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।


विधायक प्रबोध मिंज द्वारा अपने उद्बोधन में आयोजन समिति को इस आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन टीम वर्क और मेहनत की भावना सिखाता है मैं अपने क्षेत्र के खिलाड़ियों का हमेशा समर्थन एवं प्रोत्साहन देने के लिए तत्पर रहता हु दोनों टीमो के खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं मुझे उम्मीद है की वह अपने खेल के माध्यम से क्षेत्र एवं देश का नाम रोशन करेंगे विश्वविजय सिंह तोमर ने भी मंच को संबोधित कर कहा कि सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए ग्रामीण छेत्र की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश की सरकार कई योजनाएं चला रही है इस तरह के आयोजन होने से ग्रामीण छेत्र की छुपी हुई प्रतिभा सामने आती है ।

इस अवसर पर सुदेसन पैकरा सोहन बड़ा अकिलसाय मरावी सुरेन्द्र विश्वकर्मा सरजू सिंग रामभजन मारवी नाना सिंग संतोष सिंग रामधनी मिंज रवि एक्का आलोक सिंग बालकुमार सहित काफ़ी संख्या में ग्रामीण उपास्थि थे।
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









