
रायपुर।Ratan Lal Dangi IPS : छत्तीसगढ़ के 2003 बैच के आईपीएस अफसर रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। आरोप पुलिस महकमे के सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने लगायी है। बिलासपुर के सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने इस मामले की शिकायत आला अफसरों से की है।
महिला ने आरोप लगाया है की आईपीएस डांगी बीते सात साल से शारीरिक शोषण कर रहे हैं। गम्भीर आरोप को देखते हुए इस पूरे मामले की जांच शुरू की दी गई है। चर्चा तो इस बात की भी हो रही है कि आला अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला पर शिकायत वापस लेने अफसर दबाव भी बना रहे हैं। पीड़ित महिला ने शिकायत में इस बात का भी जिक्र किया है कि उसके पास आईपीएस रतनलाल डांगी के ख़िलाफ़ कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य भी हैं। बताते है, महिला के पास निजी पलों के भी अश्लील वीडियो हैं। छत्तीसगढ़ में इस स्तर के अश्लील वीडियो के साथ किसी वरिष्ठ आईपीएस अफसर के खिलाफ यह पहला मामला होगा।
उधर, पता चला है, आईपीएस डाँगी ने उससे पहले डीजीपी अरुणदेव गौतम को महिला के खिलाफ ब्लैकमेल की शिकायत की है। शिकायत में डांगी ने कहा है कि महिला लगातार उसे ब्लैकमेल कर रही है। उसके घर को महिला ने नर्क बना दिया है। महिला की प्रताड़ना से बचाने की गुहार लगाई है। सूत्रों से यह शिकायत मिली है।
पढ़िए आईपीएस डांगी का डीजीपी को लिखे पत्र में क्या है।
एक दिन वो मेरे कार्यालय में जहर की शीशी हाथ में लेकर पहुंची उसके पति से संपर्क करने का प्रयास किया, तो उसके फोन पर भी उसकी पत्नी की ही आवाज आ रही थी, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि इस षड्यंत्र में उसका पति भी बराबर का भागीदार है।
इस तनाव के कारण मेरी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई और हमें अस्पताल जाना पड़ा। इसी बीच आरोपी महिला मेरे घर पहुँची और कर्मचारियों के मना करने के बावजूद जबरन घर में घुस गई। उसने मेरे स्टाफ को कुछ अश्लील तस्वीरें दिखाकर मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास किया और जोर-जोर से चिल्लाकर हंगामा किया। बाद में पता चला कि उसने मेरे कई जान-पहचान वालों को भी फोन कर मेरे बारे में अपमानजनक बातें कहीं।
अतः श्रीमान जी से विनम्र निवेदन है कि इस पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए, आरोपी महिला तथा इस षड्यंत्र में शामिल अन्य सभी अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध भयदोहन (ब्लैकमेलिंग), मानसिक प्रताड़ना, आपराधिक धमकी, जबरन घर में घुसना एवं मानहानि जैसी उचित धाराओं के अंतर्गत FIR दर्ज कर तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई करने की कृपा करें, ताकि मुझे और मेरे परिवार को इस मानसिक यंत्रणा से मुक्ति मिल सके और हमें न्याय प्राप्त हो।
Ratan Lal Dangi IPS : इस संबंध में मेरे पास साक्ष्य उपलब्ध न रहे इसलिए चैट के तत्काल डिलीट करके स्क्रीन शॉट न भेजने पर भी धमकी देती थी, इसलिए मेरे 13-10-25 के पहले के डिजिटल साक्ष्य (चैट, तस्वीरें, वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग आदि) उपलब्ध नहीं हैं, जिन्हें आरोपी के मोबाईल की फोरेंसिक जांच से प्राप्त किया जा सकता है।


IPS डांगी पर आरोप या साजिश? सब इंस्पेक्टर की पत्नी के आरोपों से मचा हड़कंप, अफसर बोले– मुझे ब्लैकमेल किया जा रहा है
कौन है रतन लाल डांगी – रतन लाल डांगी 2003 के छत्तीसगढ़ काडर के आईपीएस अधिकारी हैं। छत्तीसगढ़ में दो राष्ट्रपति पदक प्राप्त करने वाले पहले आईपीएस अधिकारी हैं। राजस्थान के नागौर में जन्मे डांगी सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर, रायपुर के आईजी रहे हैं। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस मुख्यालय जाकर डीजीपी को लिखित शिकायत दी है। दूसरी तरफ रतन लाल डांगी ने इस मामले में डीजीपी को खत लिखकर पूरे मामले पर सफाई पेश की है और जांच की मांग की है। आईपीएस अधिकारी ने जो सफाई पेश की है उससे इतना तो जरूर साफ हो गया है कि दोनों लंबे समय से संपर्क में थे। लेकिन आरोप किसके और कितने सच हैं यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा।
डांगी ने कहा कि एक दिन महिला उनके कार्यालय में जहर की शीशी लेकर पहुंची और उनसे तीनों बेटों और मां की कसम खिलाई। महिला ने उन्हें अपनी पत्नी से संबंध नहीं रखने के लिए दबाव बनाया। उन्हें पत्नी के पास सोने से मना किया। वह कहती थी कि रात 10 बजे के बाद बालकनी में सोना है और वहां से लाइव लोकेशन भेजना है। लाइट जलाकर वीडियो कॉल पर दिखाना है कि वहां कोई और तो नहीं। सुबह 5 बजे तक वीडियो कॉल चालू रखती थी।
अधिकारी ने दावा किया कि वीडियो कॉल उस समय भी जारी रहता था जब वह वॉशरूम जाते थे या नहाते थे। महिला ने वीडियो कॉल करते हुए इन पलों के स्क्रीनशॉट लिए और फिर इन्हें सार्वजनिक करने की भी धमकी देने लगी। अधिकारी ने कहा कि उसने छेड़छाड़ किए हुए चैट के स्क्रीनशॉट्स का उपयोग कर ब्लैकमेल करना और धमकाना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने जब इन हरकतों का विरोध किया और उसके पति को सबकुछ बताने की बात कही तो उसने हाथ को ब्लेड से काटकर तस्वीरें भेजीं और खुदकुशी की धमकी दी। पंखे से लटने का नाटक भी करती थी।
आईपीएस अधिकारी ने कहा कि महिला के कहने पर उन्होंने कुछ लोगों की मदद की और उसने उनसे वसूली की। डांगी ने कहा कि महिला उनके दफ्तर में जहर की शीशी लाकर मरने और फंसाने की धमकी देती थी। इन धमकियों से डरकर वह उनकी मांगें मानते रहे। आईपीएस अधिकारी ने कहा कि महिला की धमकियों की वजह से वह लगातार अपनी पत्नी से दूरी बनाते रहे जिसकी वजह से परिवार मानसिक अवसाद से गुजर रहा है।
डांगी ने कहा कि महिला ने उन्हें पत्नी के साथ करवा चौथ नहीं मनाने को कहा था। अगले दिन जब उन्होंने आगे उसकी कोई बात मानने से इनकार कर दिया और फोन बंद कर लिया तो बेटे के फोन पर फोन करके धमकी दी। डांगी ने आरोप लगाया कि सब इंस्पेक्टर भी इसमें शामिल है। आईपीएस ने आरोप लगाया कि महिला उनके घर में जबरन घुस गई और स्टाफ को उनकी कुछ अश्लील तस्वीरें दिखाकर हंगामा करने लगी
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









